नई दिल्ली। तपती गर्मी ने लोगों का जीना बेहाल करके रखा हुआ है। भीषण गर्मी (IMD Monsoon and Heatwave Updates) की वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। भयंकर गर्मी के बीच आज यानी 29 मई को दिल्ली, नॉएडा में जमकर बारिश देखने को मिलने है।
बारिश होने के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है, मगर उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना बेहाल करके रखा हुआ है। तेज धूप और प्रचड़ गर्मी के बीच आईएमडी ने दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सहित कई राज्यों के लिए बारिश को लेकर भविष्वाणी कर दी गई है।
इसके अलावा आईएमडी ने मॉनसून की ताजा स्थिति की भी जानकारी शेयर कर दी है। आईएमडी ने कहा है कि 31 मई को केरल में मॉनसून दस्तक देने के लिए तैयार है। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में भयंकर गर्मी की स्थिति 30 मई से धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है।
बीते दिनों दिल्ली में हुई बारिश
दिल्ली में पिछले दिनों तेज आंधी के साथ बारिश की वजह नॉएडा और दिल्ली के तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिली थी। हालांकि, तापमान में गिरावट के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। झमाझम बारिश से नोएडा और ग्रेटर नोएडा का मौसम सुहावना हो गया था। मगर उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना बेहाल करके रखा हुआ है। बारिश होने से तापमान में ही गिरावट आयी है।
कहा तक पंहुचा मॉनसून
आईएमडी ने अपनी रिपोर्ट में मॉनसून को लेकर भविष्वाणी की है। मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मालदीव और दक्षिण अरब सागर के कुछ जगहों तक आगे बढ़ गया है। लोगों को बहुत ही बेसब्री से मॉनसून का इंतजार है।
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 30 मई तक मॉनसून कभी भी भारतीय सीमा में एंट्री मार सकता है। इसका मतलब है कि 12 घंटे के अंदर केरल में मॉनसून की एंट्री हो सकती है। केरल में इस बार मॉनसून समय से पहले ही दस्तक दे सकता है। राज्य में मॉनसून की सामान्य तारीख 1 जून है, हालांकि, इसमें 3-4 दिन आगे या पीछे होना भी सामान्य माना जाता है।
इन राज्यों में भारी बारिश की चेतवानी
आईएमडी के अनुसार, अगले हफ्ते अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में मध्यम बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने यह भी भविष्यवाणी की है कि दक्षिण तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्रों में 30 मई को केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा देखने को मिल सकती है।