Monsoon Forecast: होली के मौके पर बरसेंगे बादल, कड़केगी बिजली और चलेगी तेज हवाएं, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। इस दिनों लगातार (Weather Forecast) मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली (Delhi Weather Today) में जहां सुबह से ही गर्मी और तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है, वहीं पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

राजधानी दिल्ली (Weather Today Forecast) की बात करें तो होली पर दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।

Also Read: Rajasthan PTET Result 2024: पीटीईटी रिजल्ट डायरेक्ट लिंक से यूं करें चेक, जानिए आसान तरीका

देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में हर दिन तापमान बढ़ता हुआ ही चला जा रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में आज बारिश और ओलों को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। तो आईये जानते हैं कि किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम:-

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली में आज, 22 मार्च को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। 23 से 25 मार्च के दौरान यहां तेज हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है। दिल्ली के तापमान में लगातार ही बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूरे मार्च के महीने में दिल्ली में मौसम शुष्क बना हुआ रहेगा।

Also Read: Monsoon Alert: कड़केगी खूब बिजली, अब गरजेंगे जोर – जोर से मेघ, 20 राज्यों में झमाझम बारिश की भविष्वाणी

इन राज्यों में बारिश की चेतवानी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, 25 मार्च तक पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में गरज के साथ हल्की बारिश की आशंका जताई गई है। अगले कुछ दिनों तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में बिजली चमकने और गरज के साथ ही वर्षा की भी संभावना है।

पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी की चेतवानी

एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 23 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की आशंका है। जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और हिमाचल में अलग – अलग इलाकों में गरज के साथ बारिश/बर्फबारी और बिजली गिरने की संभावना है। 25 मार्च तक अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में भारी बारिश के साथ ही बर्फबारी की संभावना है।

मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी होने को लेकर आशंका जताई गई है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में ओलावृष्टि की संभावना है।

Also Read: Rajasthan PTET Result 2024 Out: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट ptet2024@vmou.ac.in पर करें चेक

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow