Monsoon Forecast: भयंकर गर्मी और धूप की तपिश के बीच अगले 3 दिन इन राज्यों में जोरदार बारिश की भविष्वाणी

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। देश में लगातार मौसम का मिजाज (Weather Update) बदलता हुआ नजर आ रहा है। देश के कई राज्यों में अब गर्मी ने लोगों का अभी से भी जीना हाराम कर दिया है। यूपी (Up Weather Alert) के कई जिले में अभी से भी भयंकर गर्मी पड़नी शुरू हो गई है।

आगरा की बात करें तो यहां बहुत सुबह से निकल रही धूप लोगों को बहुत ही ज्यादा परेशान कर रही है। मार्च का महीना बीतने को है, इसी बीच यूपी में तेज धूप से दिन में लोग अभी भी परेशान हो रहे हैं। हालांकि रात के समय में हल्की सर्दी भी पड़ रही है।

Also Read: Weather Forecast: यूपी, बिहार, राजस्थान और दिल्ली सहित इन राज्यों में भारी बारिश बनेगी आफत, जानें

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में यूपी के मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। प्रदेश के पूर्वी हिस्सो में गरज के साथ 19 और 20 मार्च को बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना जताई गई है। आज यानी रविवार को भी आकाश में आंशिक तौर से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम ताममान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस हो सकता है।

Also Read: हाथरस हादसे में बड़ा खुलासा! भोले बाबा के सेवादारों ने भांजी थी लाठियां, फिर हुआ यह सब

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मध्य भारत के कुछ हिस्सों में 17-20 मार्च तक बिजली गिरने के साथ ही ओलावृष्टि और मध्यम से भारी बारिश के साथ तूफान आने की संभावना है।इसके अलावा 20 मार्च की रात से एक और विक्षोभ की उम्मीद है। जम्मू-कश्मीर-लद्दाख सहित विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। आने वाले हफ्ते में गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश की संभावना है।

इन राज्यों में बारिश की चेतवानी

आईएमडी ने जारी किया बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और पूर्वी मध्य प्रदेश में अगले तीन दिनों तक गरज, बिजली के साथ ही हल्की बारिश की आशंका जताई गई है। इसके अलावा 17-20 मार्च तक विदर्भ में और 17-19 मार्च तक पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हल्की ओलावृष्टि की भी संभावना है।

इसके अलावा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और केरल में 17-19 मार्च के दौरान हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 17-22 मार्च के बीच गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश की आशंका है।

Also Read: Monsoon Update: प्लीज घरों से निकलें संभलकर, यूपी सहित इन 13 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow