Monsoon Forecast Today: गिरेगी बिजली-गरजेंगे बादल, इन राज्यों में मौसम की उठापटक, अगले 12 घंटे बारिश…

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। देशभर में मौसम का मिजाज (IMD Weather Update Today) बहुत ही तेजी से बदलता हुआ दिख रहा है। देश के कई राज्यों (Weather Update) में इस समय बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। ऐसा लगता है कि सर्दी की एक बार फिर से वापसी हो रही है।

मार्च के महीने में हर साल गर्मी महसूस होनी शुरू हो जाती थी, लेकिन साल 2024 में अभी भी सर्दी लोगों को महसूस हो रही है। खासकर सुबह और शाम के समय में अधिक ठंड लग रही है।

दिल्ली (Delhi Weather) की बात करें तो आज अच्छी धूप देखने को मिल रही है। आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 09 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज यानी 7 मार्च को आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे।

दिल्ली में मौसम का हाल

आरडब्ल्यूएफसी दिल्ली ने(Delhi Today Weather) आज राष्ट्रीय राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की आशंका जताई है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की भविष्यवाणी की है। दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अभी कुछ दिनों तक ठंड से परेशान होना पड़ सकता है। 10 मार्च के बाद मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई गई है।

यूपी में मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश (Up Weather Forecast) में आज मौसम साफ रहने वाला है। यूपी के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम के समय में यूपी के कई जिलों में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। पश्चिमी और पूर्वी इलाके में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।

इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ ही बर्फबारी की भी संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

उत्तराखंड में उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में अलग – अलग जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 6-9 मार्च के दौरान ओडिशा में और 6-8 मार्च के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में छिटपुट वर्षा की भी भविष्यवाणी की है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow