Monsoon Update: तेज लू और भयानक गर्मी के बीच अगले 3 दिन इन राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की भविष्वाणी!

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। देश के कुछ राज्यों में भीषण गर्मी (IMD Alert Heatwave) की वजह से लोगों का जीना बेहाल हो रखा हुआ है, वहीं कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी (Rainfall Alert) की संभावना जताई है। भयंकर गर्मी और लू चलने की वजह से लोगों को घर से बाहर निकलने से पहले अब सोचना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक (Weather Forecast) आज यानी 06 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। जबकि, कुछ जगहों पर बारिश के साथ ही बर्फबारी भी हो सकती है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज यानी शनिवार को सुबह से ही धूप निकलने की वजह से गर्मी महसूस हो रही है।

Also Read: Rajasthan PTET Result 2024: पीटीईटी रिजल्ट डायरेक्ट लिंक से यूं करें चेक, जानिए आसान तरीका

मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के भी कुछ इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है। पूर्वोत्तर भारत में 9 अप्रैल तक भारी बारिश और तूफान की भी संभावना जताई है है। जबकि पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों तक भयंकर गर्मी पड़ने की संभावना है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री देखा जा सकता है। इसके अलावा दिल्ली के कुछ इलाकों में आज दोपहर के समय में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं, 07 अप्रैल को नई दिल्ली में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

Also Read: Monsoon Alert: कड़केगी खूब बिजली, अब गरजेंगे जोर – जोर से मेघ, 20 राज्यों में झमाझम बारिश की भविष्वाणी

 इन राज्यों में बारिश की चेतवानी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 6, 10 और 11 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। जबकि, हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश या बर्फबारी होने देखने को मिल सकती है। अगले सात दिनों तक उत्तराखंड में ऐसे ही हालात रहने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त, 6, 10 और 11 अप्रैल को राजस्थान में हल्की बारिश देखी जा सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश और असम में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के साथ ही बर्फबारी भी देखने को मिलेगी। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी संभावना है।

आईएमडी ने जारी की लू की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, ओडिशा, गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, विदर्भ, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा और तेलंगाना लू चलने को लेकर चेतवानी जारी कर दी गई है।

Also Read: Rajasthan PTET Result 2024 Out: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट ptet2024@vmou.ac.in पर करें चेक

इसके अलावा ओडिशा, झारखंड, बिहार, मराठवाड़ा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग इलाकों में काफी गर्म रात देखने को मिल सकती है। 6-9 अप्रैल तक केरल और माहे, तमिलनाडु और पुदुचेरी और कराईकल में ऐसा ही मौसम देखने को मिलेगा। अप्रैल 7-9 के बीच तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा में गर्म और आर्द्र मौसम बने रहने की उम्मीद है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow