Monsoon Update: छतरी रखें तैयार, गरजेंगे बादल-गिरेगी बिजली, इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः भारत के कई राज्यों भीषण गर्मी ने लोगों को रुलाकर रख दिया है, जिससे हर कोई परेशान है। राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में तापमान 42 से लेकर 45 डिग्री तक दर्ज किया गया, जिससे जनमानस का पसीना निकलता दिखा। वैसे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बादल जरूर छाए रहे, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

उधर, मानसूनी बादल भी रॉकेट की रफ्तार की तरह भाग रहे हैं, जिसके चलते दक्षिण भारत के कई हिस्सों में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ इलाकों में दोपहर आंधी के साथ बूंदाबांदी दर्ज की गई, जिससे तापमान काफी नीचे चला गया। पंजाब और हरियाणा में सुबह से तेज हवा भी चल रही है। इसके अलावा मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई स्थानों पर गर्म लू के थपेड़ों ने परेशानी पैदा कर दी। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई इलाकों में झमाझम बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में में इस चिलमिलाती और उमस वाली गर्मी काफी परेशान कर सती है। इसके साथ ही दिल्ली से सटे हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के कुछ हिस्सों गर्म लू के थपेड़े लोगों के सामने नहीं मुसीबत पैदा कर सकते हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहने की चेतावनी जारी कर दी है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ भागों में गर्म हवाएं चलने की उम्मीद जताई गई है। आगामी 4 से 5 दिनों तक उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत में हीटवेव की लहर जारी रहने की चेतावनी जारी कर दी है।

इन राज्यों में होगी बबादलों की गरज के साथ भारी बारिश

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, मेघालय,उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मणिपुर और केरल में जमकर बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। इसके अलावा तमिलनाडु और कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर धूल भरी आंधी की चेतावनी जारी कर दी है।

वहीं, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके सा ही त्रिपुरा तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) चलने की चेतावनी जारी कर दी है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow