Monsoon Update: सूरज की आग से पसीना-पसीना हुई जिंदगी, इन इलाकों में आंधी के भारी बारिश मचाएगी तबाही

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः भारत के ज्यादातर इलाकों में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना हराम करके रख दिया है, जिससे हर कोई काफी परेशान है। सूरज से निकलती आग देखकर हर कोई घरों में रहना ही मुनासिब समझ रहा है। हालात इतने बदतर हैं कि छत वाले पंखे तो पसीना भी नहीं सुखा पा रहे हैं। कूलर भी गर्म हवा दे रहे हैं। देश के कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया, जिससे हर कोई मुसीबत में है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व आसपास के इलाकों में प्रचंड गर्मी से हर कोई काफी परेशान है। यहां तापमान चालीस डिग्री को पार गया है, जो लोगों की बड़ी मुसीबत बना हुआ है। दक्षिण भारत के कई इलाकों में देर रात बारिश होने से तापमान में मामूली गिरावट के बाद गर्मी से राहत मिली। उत्तराखंड और यूपी में भी गर्मी का सितम जारी है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी ने देश के तमाम इलाकों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

Also Read: Rajasthan PTET Result 2024: पीटीईटी रिजल्ट डायरेक्ट लिंक से यूं करें चेक, जानिए आसान तरीका

इन हिस्सों में गर्मी ने तोड़े सब रिकॉर्ड

आईएमडी के अनुसार, पूरे उत्तर भारत में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना जाहिर की है। राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। राज्य के अधिकतर इलाको में बीते कई दिनों से भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रह सकता है। इसके अगले एक सप्ताह तक जारी रहने की उम्मीद है।

बाड़मेर के अलावा, अधिकतम तापमान फलोदी में 46.4 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। पिलानी में 46.3 डिग्री सेल्सियस, जालौर, जैसलमेर, करौली में 46.2 डिग्री सेल्सियस और कोटा, चूरू और बीकानेर में 45.5 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। वहीं, हरियाणा और पंजाब में चल रही गर्म हवाओं की वजह से चंडीगढ़ में में तापमान काफी ऊपर दर्ज किया जा रहा है।

Also Read: Monsoon Alert: कड़केगी खूब बिजली, अब गरजेंगे जोर – जोर से मेघ, 20 राज्यों में झमाझम बारिश की भविष्वाणी

यहां अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार, चंडीगढ़ में तापमान सामान्य छह डिग्री तक अधिक दर्ज किए जाने की संभावना है। उत्तराखंडा और उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जगह तापमान चालीस डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है।

इन इलाकों में बारिश बनेगी आफत

आईएमडी के अनुसार, आगामी पंच दिन के लिए केरल में मौसम खराब रहने की उम्मीद जताई गई है। यहां बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। इतना ही नहीं दो दिन के लिए राज्य के तीन जिलों में रेड अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। 20 मई तक दक्षिण प्रायद्वीप भारत में मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

तीन दिन झमाझम बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी की मानें तो तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइकल, केरल और माहे और 20 मई को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, तमिलनाडु और केरल में कई स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

Also Read: Rajasthan PTET Result 2024 Out: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट ptet2024@vmou.ac.in पर करें चेक

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow