Monsoon Update: एक्सप्रेस बना मानसून जल्द पहुंचेगा यूपी, इन राज्यों में आंधी के साथ भयंकर बारिश की चेतावनी

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः पश्चिमी-दक्षिण मानसून अब तेजी से आगे बढ़ रहा है जो चार से पांच दिन में केरल के हिस्सों में दस्तक दे सकता है, जिसके बाद मूसलाधार बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद है। वैसे हाल में तो देश के अधिकतर इलाकों में प्रचंड गर्मी ने लोगों का पसीना निकालकर रख दिया है। कई जगह तो हालात इतने बदतर हैं कि तापमान भी 50 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है, जो हर किसी को परेशान करने के लिए काफी है।

दक्षिण भारत के अधिकतर महानगरों में तापमान 50 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोग गर्मी से त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित आसपास के हिस्सों में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। देश के कुछ हिस्सों में देर रात आंधी के साथ बारिश ने थोड़ी गर्मी से राहत जरूर दिलाई। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

इन हिस्सों में होगी झमाझम बारिश

आईएमडी के मुताबिक, केरल में अगले पांच दिनों में मानसून प्रवेश करने की उम्मीद है, जिसके बाद यहां झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। केरल में मानसून आने की तारीख 31 मई बताई गई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में मानसून 18-20 जून के बीच वाराणसी या गोरखपुर में प्रवेश कर सकता है, जिसके बाद यह भी झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है।

यूपी की राजधानी लखनऊ में मानसून के 23-25 जून के दौरान की उम्मीद जताई गई है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मानसून के 10-11 जून में बरसने की चेतावनी दी गई है। वर्तमान में तेज गर्मी के बाद जल्द ही मानसून की दस्तक से राहत मिलने की संभावना बनी हुई है। इससे तापमान में गिरावट और लोगों को गर्मी से राहत मिलने के कयास लगाए गए हैं।

कई राज्यों में तूफान के साथ बारिश की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 28-31 मई को केरल, माहे, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी गई है। यहां बादल की गरज और बिजली की चमक लोगों की आफत बन सकती है। इसके अलावा सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है।

इसके साथ ही तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी आंधी के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा रायलसीमा, और कर्नाटक में दो दिन बारिश और आंधी तूफान की चेतावनी जारी कर दी है। गुजरात में 27 और 28 मई को तेज हवाएं चलने की संभावना है। उत्तराखंड में 27-31 मई को और जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 30 और 31 मई को हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow