Monsoon Update: मानसून का इंतजार खत्म, छाएंगे बादल, अगले 4 दिन झमाझम बारिश की चेतावनी

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः कहीं बारिश के इंतजार में लोग आसमान की तरफ देख रहे हैं तो कहीं मानसूनी बरसात जनमानस के लिए कहर बनकर टूट रही है। पू्र्वोत्तर राज्य सिक्किम में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की जिंदगी पर ब्रेक ही लगाकर रख दिया है, क्योंकि यहां भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रहे हैं। बारिश होने से पहाड़ी खिसक रही हैं, जिससे बड़ी संख्या में घर दब गए और कई लोगों की जान भी चली गई।

दूसरी तरफ उत्तर भारत के लोग मानसूनी बारिश की झलक देखने के लिए तरस रहे हैं। किसानों की फसले भी धूप में सूख रही हैं, जिससे कृषकों को नुकसान हो रहा हैं। कई जगह तो हैं, हैंडपंपों ने पानी भी देना बंद कर दिया है। देर रात पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड के कई हिस्सों में बादल छाए रहे, जिससे कुछ जगह बूंदाबांदी भी दर्ज की गई।

Also Read: Weather Forecast: फटेगा बादल और गिरेगी बिजली, इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश बनेगी मुसीबत

दक्षिण भारत में लगातार बारिश का सितम जारी है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के तमाम इलाकों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। इतना ही नहीं कुछ हिस्सों में बिजली गिरने की आशंका देखते हुए घरों में रहने की सलाह दी गई है।

इन इलाकों में मानसूनी बारिश बनेगी आफत

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी चार दिन बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। इसके साथ ही झारखंड, ओडिशा और बंगाल के अधिकतर हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। असम और बिहार में कई इलाकों में चक्रवात की स्थिति बन रही है, जिससे जगह-जगह बारिश होने की संभावना है।

Also Read: 2 July 2024 Rashifal: मिथुन, मीन समेत इन राशियों पर आज बरसेगी लक्ष्मी जी की कृपा, पढ़ें कैसा रहेगा आज का दिन!

बिहार के कुछ हिस्सों में अगले चार दिन भारी बारिश होगी। बंगाल, बिहार और झारखंड के अधिकांश इलाकों में मानसून के प्रभाव से हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं तेज बारिश का रूप देखने को मिल सकता है। उत्तराखंड में 23 और 24 जून को कई हिस्सों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। इसके अलावा हिमाचल से मिली खबर के मुताबिक, प्रदेश में बारिश और अंधड़ के येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

हरियाणा और दिल्ली में कब पहुंचेगा मानसून

देश की राजधानी दिल्ली और इससे सटे हरियाणा के लोग बड़ी ही बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे हैं, जो अब जल्द ही खत्म होने जा रहा है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह दिल्ली और हरियाणा में मानसून दस्तक दे सकता है। मानसूनी की एंट्री के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। इन दिनों यहां तापमान काफी ऊपर दर्ज किया जा रहा है जिससे गर्मी की वजह से लोगों का पसीना निकल रहा है।

Also Read: Money Plant Vastu: घर के इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट, बदल जाएगा पूरा भाग्य !

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow