Monsoon Update: उत्तर भारत में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः भारत के तमाम हिस्सों में इन दिनों मौसम का मिजाज तेजी से रंग बदलता जा रहा है, जिससे हर किसी का पसीना छूट रहा है। कई इलाके ऐसे हैं जहां तापमान 50 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा है, जिससे बचाव को लोग घरों से बाहर भी छाता लेकर निकलने को मजबूर हैं। दूसरी ओर राहत की बात यह है कि केरल के रास्ते मानसून ने भारत में दस्तक दे दी है, जिससे लोगों का चिलचिलाती गर्मी से पीछा छूट गया।

पूर्वोत्तर राज्यो में भी मानसून ने एंट्री कर ली है, जिससे झमाझम बारिश का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश, सहित दिल्ली और हरियाणा में भी इस बार समय से पहले मानसून आने के आसार जताए गए हैं। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में तेज बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल

आईएमडी के अनुसार धूप से परेशान दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अब थोड़ी राहत की सांस मिलने की संभावना जताई गई है। मई महीने के आखिरी दिन आज शाम में अचानक मौसम बदलने की चेतावनी जारी कर दी है। यहां धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई गई है। आज न्‍यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 38 प्रतिशत दर्ज की गई। दोपहर के बाद 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद जताई गई है। यहां बूंदाबांदी के साथ बारिश की की चेतावनी जारी कर दी है। पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आने वाली नमी के चलते आगामी दो दिन में तापमान में दो डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। वहीं, दक्षिण अरब सागर के शेष हिस्सों, लक्षद्वीप और केरल, कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

पहले 8 जून को पहुंचा था मानसून

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस बार समय से काफी पहले मानसून ने केरल के तटों पर एंट्री कर ली है। मौसम विभाग के अनुसार केरल में मानसून का कभी जल्दी और कभई से आना सामान्य बात रहती है। बीते साल की बात करें तो यहां मानसून 8 जून को पहुंचा था। साल 2022 में 29 मई को मानसून ने दस्तक दे दी थी। इसके अलावा साल 2021 में तीन जून को मानसून केरल में पहुंच गया था।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow