MP Election 2023: राजनाथ सिंह ने मध्य प्रदेश में दिया बड़ा बयान! मुख्यमंत्री चेहरे पर किया इशारा, जानिए नजर कहा

नई दिल्ली- मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सियासत के बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। अपने एक दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री पद की दावेदार के तौर पर दो नाम पर इशारा किया है। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान को धोनी जैसा बताया वही कैलाश विजयवर्गीय को हार्दिक पांड्या जैसा बताया आखिरकार ऐसा क्यों किया हम आपको बताते हैं।

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान करना है लेकिन उससे पहले मध्य प्रदेश की राजनीति पूरी तरह से बदलती हुई नजर आ ररही है। क्योकिं यहां पर भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत से चुनावी मैदान में है। कांग्रेस भी पूरे दमखम के साथ यहां पर चुनाव लड़ रही लेकिन इस बीच भारतीय जनता पार्टी की तरफ से बिना मुख्यमंत्री फेस के चुनाव लड़ने पर एक बड़ा बयान अब चर्चाओं में है।

बता दे कि अभी हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कमल के निशान को ही मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताया था। उन्होंने मुख्यमंत्री पद के लिए बड़ा सस्पेंस बनाकर रखा था। लेकिन अपने एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे राजनाथ सिंह का इशारा अब मुख्यमंत्री चेहरे की तरफ जा रहा है।

बता दे कि अपने दौरे पर पहुंचे राजनाथ सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को खिलाड़ियों से नवाजा यानी कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की तुलना क्रिकेट खिलाड़ियों से कर डाली है।

मध्य प्रदेश में अपने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तुलना इंडिया के पूर्व कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी से किया यही नहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश की कमान संभालने वाले और प्रदेश को विकास की गति में आगे बढ़ाने वाले शिवराज सिंह चौहान पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से कम नहीं है।

अपने दौरे पर पिछली बार जब केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मध्य प्रदेश पहुंचे थे जहां पर उन्होंने आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाई थी उसे दौरान भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जमकर तारीफ की गई थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर और 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार गिरने के बाद मुख्यमंत्री पद और मुख्यमंत्री के तौर पर मध्य प्रदेश का नेतृत्व कर रहे हैं।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान अब यह दर्शाता है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से शिवराज सिंह चौहान पर भारतीय जनता पार्टी अपना भरोसा जताया है। अगर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है।किसे मुख्यमंत्री का पद दिया जाता है। क्योंकि दो नेताओं में अब यह चर्चा एक शिवराज सिंह चौहान की चर्चा केंद्रीय मंत्री ने की है। और दूसरी पार्टी के महासचिव विजय वर्गी की अब देखना यह होगा किस तरीके से मध्य प्रदेश की राजनीति बदलता है। और किस तरीके की चीज निकल कर सामने आती है।

मध्य प्रदेश में आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पिछले दिनों मध्य प्रदेश आए जहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री पद और मुख्यमंत्री फेस पर सस्पेंस बना दिया था। लेकिन राजनाथ सिंह का बयान पूरी तरीके से चर्चा में अब देखने वाली बात यह होगी किस तरीके की चीज निकल कर सामने आती है। और मध्य प्रदेश की राजनीति में क्या कुछ होता है।