Vastu Tips: ज्यादातर लोग आर्थिक उन्नति के लिए अपने घरों में मनी प्लांट का पेड़ लगाते हैं, ताकि उनके घर में कभी धन – धान्य की कोई कमी ना हो। वास्तु की मानें तो मनी प्लांट का पौधा रखने से आर्थिक समृद्धि बढ़ती है। लेकिन वास्तु में ऐसे और भी कई पौधे के बारे में बताया गया है, जिसे आप घर में लगाकर एक खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकते हैं।
इन पौधों को लगाने से कभी रुपये-पैसे की किल्लत नहीं रहती है, हालांकि पौधे को लगाते समय हमें कुछ बातों को ध्यान में रखने की जरुरत होती हैं, जैसे किस दिशा में लगाए पौधे? अधिक पानी दें या ना दें इत्यादि। आज हम यहां आपको कुछ ऐसे ही पेड़ – पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप घर में लगाकर सभी तरह की परेशनियों से छुटकारा पा सकते हैं।
दूब का पौधा- वास्तु के अनुसार, जिनके घर के बगीचों में दूब का पौधा लगा होता है, वहां कभी धन की कमी नहीं होती है। दूब का पौधा लगाने आपको जीवन में तरक्की भी मिलती है। इसके अलावा घर में हमेशा सुख-शांति का माहौल बना रहता है।
कनेर का पौधा- आपने पार्क या बगीचों में कभी ना कभी कनेर के पौधे को लगे तो जरूर देखा होगा,जिनमें लाल, सफेद और पीले रंग के फूल आते हैं। कनेर के सफ़ेद फूल को माता लक्ष्मी को अर्पित किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि घर में कनेर के फूल से दरिद्रता का विनाश हो जाता है।
हल्दी का पौधा : वास्तु में हल्दी के पौधे को भी काफी ज्यादा अच्छा माना गया है। हालांकि, किचन में रोजाना महिलाएं खाने के दौरान हल्दी का इस्तेमाल करती हैं। वैसे तो हल्दी के अनेकों बेनिफिट्स है। ये गुणों के साथ चमत्कारी भी होता है। ऐसा कहा जाता है कि इस पौधे को घर में लगाने से बरकत आती है। इसकी रोज पूजा करने से मनोकामना पूरी होती है।