Unlucky Plants: ज्यादातर अपने घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए तरह – तरह के पेड़ – पौधे लगाते हैं। ताकि घर पहले से भी ज्यादा अच्छा लगाना लगे। लेकिन क्या आपको मालूम है कि ये पौधे आपको कंगाल बना सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये पौधे भले ही वातावरण को शुद्ध रखने में मददगार साबित होते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार इन पेड़-पौधों का संबन्ध आपके भाग्य और दुर्भाग्य से होता है। वास्तु की मानें तो इन पौधों को गलती से भी घर में नहीं लगाना चाहिए।
ऐसा कहते हैं कि इन पौधों को लगाने से आपकी तरक्की रुक सकती है। आपके ये पौधे रातोंरात कंगाल भी बना सकते हैं। नए साल 2023 की शुरुआत आज से हो गई है, ऐसे में आप गलती से भी इन पौधों को घर में लगाने की कोशिश ना करें। वरना आपका 2023 बर्बाद हो जायेगा। तो आईये आपको बताते हैं कि घर में किन – किन पौधों को नहीं लगाना चाहिए।
पीपल का पौधा
वास्तु के अनुसार घर में पीपल का पौधा गलती से भी नहीं लगाना चाहिए। ज्योतिष अनुसार घर में पीपल का पेड़ होने से धन की हानि होती है। इस पौधे से नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है।
मेहंदी का पौधा
वास्तु की मानें तो मेहंदी के पौधे को भूल से भी घर में नहीं लगाना चाहिए। इस पौधे में बुरी शक्तियों का वास होता है। इस पौधों को घर में लगाने से हमेशा तनाव का माहौल बना रहता है।
कैक्टस का पौधा
घर में कैक्टस का पौधा लगाने से कलह बढ़ाता है। इतना ही नहीं इस पौधे को लगाने के बाद घर की आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है। यह पौधा घर में उदासी लेकर आता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.)