नई दिल्ली- पाकिस्तान गई भारतीय महिला अंजू को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही दर्शनिक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उसका कथित पति या बॉयफ्रेंड नसरुल्लाह यह बता रहा है कि अंजू का वीजा 1 साल के लिए बढ़ा दिया गया। नसरुल्लाह ने खुद बताया कि पाकिस्तान के आंतरिक मंत्रालय ने अंजू का वीजा उसके गुजारिश पर बढ़ाया है।
यूपी के जालौन से संबंध रखने वाली अंजू 1 महीने की विजिट विजा पर 21 जुलाई को पाकिस्तान पहुंची थी। जाना बढ़ने के हालात में उसे वापस भारत लौटना पड़ता हालांकि नसरुल्ला से कथित तौर पर शादी करने के बाद उसके भारत लौटने की संभावना कम है।
नसरुल्लाह ने एक वीडियो बनाया जिसमें उन्होंने कहा कि मैं पाकिस्तान के मिनिस्ट्री आफ इंजीनियर में विजा एक्सटेंशन के लिए आया हूं उन्होंने जो भी डॉक्यूमेंट मांगे हैं। वह मैंने जमा कर दिए हैं। अंजू को 1 साल का वीजा एक्सट्रैक्शन मिल गया है। मंत्रालय का पूरा सहयोग मिल रहा है।
हालांकि विजा एक्सटेंशन को लेटर अभी नहीं मिला है। नसरुल्लाह ने बताया कि वीजा एक्सटेंशन का लेटर मिलने में अभी 10 दिन का करीबन करीबन समय लगेगा।
बता दे कि अंजू के पति अरविंद ने अंजू और नसरुल्लाह पर देवरी थाने में केस दर्ज करवाया है अरविंद का आरोप है कि अंजू ने उसे धोखा दिया और बिना तलाक दिए दूसरी शादी भी कर ली इसके साथ उसे नसरुल्लाह पर अंजू को बहलाने का भी आरोप लगाया है। भारत में केस दर्ज होने पर नसरुल्ला ने कहा कि केस दर्ज होने से क्या हो गया। केस हुआ है तो होने दो मैं किसी चीज से नहीं डरता हू।