नई दिल्लीः बॉलीवुड इंडस्ट्री में नाम कमाने वाले अभिनेता सलमान खान पर हमला करने की कोशिश की गई, जिसे मुंबई पुलिस ने बड़ी जद्दोजहद से नाकाम कर दिया। इतना नहीं मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है, जो काफी दिनों से बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान पर हमला करने का प्लान बना रहे थे। इतना ही नहीं सलमान खान को हमले में उड़ाने के लिए पाकिस्तानी हथियार सप्तायर से हथियार मंगाने की योजना भी पूरी कर ली थी।

गिरफ्तार किए चारों लोग ही लॉरेंस बिश्नोई के सदस्य हैं। चारों ने फार्म हाउस और कई शूटिंग स्थलों की रेकी भी थी। इन्हें सलमान खान पर Ak- 47 सहित कई अन्य हथियारों से फायरिंग करने के दिशा-निर्देश दिए गए थे।

पुलिस ने इतने लोगों के खिलाफ मामला किया दर्ज

मुंबई पुलिस ने ने इस मामले में 17 लोगों के लिए एफआईआर दर्ज कर है, जिसमें आगे की जांच जारी है। इस एफआई आर में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनंजय उर्फ ​​अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ ​​नहवी, वासपी खान उर्फ ​​वसीम चिकना और रिजवान खान उर्फ ​​जावेद खान के रूप में हुई है। जांच में पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कुछ बड़े खुलासे कर हैरान कर दिया है। अजय कश्यप पाकिस्तान में डोगा यह एम-16, एके-47 और एके-92 खरीदता था। एफआईआर में भी इस बात का दावा किया गया है।

जानिए सलमान के घर कब हुई थी फायरिंग

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर 14 अप्रैल को फायरिंग हुई थी। फायरिंग करने में लॉरेंस गैंग से जुड़े दो शूटरों शामिल थे। सुबह-सुबह दो अनजान लोगों ने सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर तीन से चार राउंड फायरिंग की थी, जिससे लोगों में दहशत फैल गई थी।

फायरिंग करने वाले दोनों शूटर बाइक पर सवार थे, जो हवा में हथियार चलाते हुए भाग निकले। दोनों ही शूटरों ने हेलमेट पहन रखा था, जिसके चलते उनकी पहचान नहीं हो सकी थी। घर के बार गोलियों के निशान जरूर मिले थे। एक गोली उनकी बालकनी के नेट को चीरती हुई निकल गई थी। उस समय सोशल मीडिया पर लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई ने इस घटना की जिम्मेदारी ली थी।

पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार...