मोदी 3.0 का नया फॉर्मूला, पीएम की तीसरी बार सत्ता में वापसी, जानिए OBC, SC, ST… किस राज्य से कितने मंत्री?

By

Sarita

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार देश की बागडोर संभाल ली है। 9 जून को नई दिल्ली में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय फिल्म उद्योग के कई स्टार्स शामिल हुए थे, जिनमें चिरंजीवी, मोहनलाल, ऋषभ शेट्टी, अनिल कपूर, राजकुमार राव समेत कई अभिनेताओं ने अपने-अपने सोशल मीडिया पेजों पर शुभकामनाए पोस्ट करके पीएम मोदी को उनके तीसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में शाहरुख खान, रजनीकांत, अक्षय कुमार और कुछ अन्य लोग शामिल हुए थे। अनिल कपूर ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, शपथ ग्रहण पर आपको शुभकामनाएं। आपका कार्यकाल प्रगति, शक्ति और राष्ट्र की समृद्धि के लिए अटूट प्रतिबद्धता से चिह्नित हो।

Also Read: Rajasthan PTET Result 2024: पीटीईटी रिजल्ट डायरेक्ट लिंक से यूं करें चेक, जानिए आसान तरीका

भारत माता की जय!” इसके अलावा परेश रावल ने लिखा – भारतीय जनता हमारे आदरणीय नेता श्री @narendramodi जी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के इस ऐतिहासिक मौक़े पर हार्दिक शुभकामनाएँ देती हैं । एक बात याद रखीयेगा की जनता आपसे बहुत प्यार करती है तो वो सिर्फ़ तीन तक नहीं गिनेंगी आगे भी गिनती रहेंगी ।जय हो । जयकार हो।🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
वहीं,

dusari तरफ इस बार उनकी कैबिनेट में कुछ खास बातें देखने को मिली हैं। बीते दिनों पीएम मोदी के साथ ही 72 सांसदों ने उनके साथ पद और गोपनीयता की शपथ ली, जिसमें से 30 मंत्री हैं। मोदी की इस नई कैबिनेट में 9 नए चेहरे शामिल हो गए हैं और गौर करने वाली बात यह है कि इस बार उन्होंने दक्षिण भारत पर विशेष ध्यान दिया है। आइए, जानते हैं कि पीएम मोदी की नई कैबिनेट में दक्षिण भारत का प्रतिनिधित्व कैसा है।

Also Read: Monsoon Alert: कड़केगी खूब बिजली, अब गरजेंगे जोर – जोर से मेघ, 20 राज्यों में झमाझम बारिश की भविष्वाणी

दक्षिण भारत से मंत्रियों की संख्या

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई सरकार में 13 सांसदों को कैबिनेट में जगह मिली है। कर्नाटक से पांच सांसदों को कैबिनेट में शामिल किया गया है, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी भी हैं। इसके अलावा, निर्मला सीतारमण और प्रल्हाद जोशी भी कर्नाटक से हैं। आंध्र प्रदेश से तीन मंत्री, तेलंगाना से दो मंत्री, केरल से दो मंत्री और तमिलनाडु से एक मंत्री कैबिनेट में शामिल किए गए हैं।

कर्नाटक: भाजपा का मजबूत गढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई सरकार में कर्नाटक से इस बार पांच सांसदों को कैबिनेट में शामिल किया गया है। कर्नाटक में भाजपा के लिए यह राज्य सबसे ज्यादा सीटें लेकर आया है। यहां 28 लोकसभा सीटों में से एनडीए के खाते में 19 सीटें आईं है, जिसमें भाजपा ने 9 सीटें जीतीं। कर्नाटक से पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, निर्मला सीतारमण, प्रल्हाद जोशी, शोभा करंदलाजे और वी सोमन्ना कैबिनेट में शामिल हुए हैं।

आंध्र प्रदेश: भाजपा की बढ़ती पकड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई सरकार में आंध्र प्रदेश से तीन सांसदों को मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। आपको बता दें कि साल 2019 के चुनाव में एनडीए को यहां से 21 सीटें मिली थीं। इस बार भी भाजपा ने आंध्र प्रदेश में अपनी पकड़ मजबूत की है।

Also Read: Rajasthan PTET Result 2024 Out: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट ptet2024@vmou.ac.in पर करें चेक

तेलंगाना और केरल: नए चेहरे, नई उम्मीदें

तेलंगाना से दो मंत्री मोदी कैबिनेट में शामिल किये गए हैं। यहां एनडीए के खाते में आठ सीटें आई थीं। केरल से दो राज्य मंत्री बनाए गए हैं।

तमिलनाडु: भाजपा की नई रणनीति

तमिलनाडु से पूर्व भाजपा प्रमुख एल मुरुगन को मोदी की मंत्रिपरिषद में शामिल कर लिया गया है। यह भाजपा की नई रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिससे वे दक्षिण भारत में अपने प्रभाव को बढ़ाना चाहते हैं।

यूपी और बिहार का योगदान

उत्तर प्रदेश से 9 मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया गया है, हालांकि 2019 की तुलना में भाजपा का ग्राफ 62 से घटकर 33 रह गया है। इसके बावजूद यूपी से मंत्रियों की संख्या अधिक है। बिहार से आठ केंद्रीय मंत्री बनाए गए हैं।

Sarita के बारे में
Sarita Sarita Singh brings over 8 years of media experience to Timesbull.com. From crime to entertainment, her writing captivates readers. Her journey started small, then blossomed at Rajasthan Patrika, India.com, and News 24 Digital. Now, she thrives on diverse content creation at Timesbull.com. A master storyteller, Sarita's future shines bright. Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow