President Droupadi Murmu Speech: राष्ट्रपति ने अभिभाषण में किया आपातकाल का जिक्र, पेपर लीक पर बताई सरकार की रणनीति

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों में अपना संयुक्त अभिभाषण पेश किया, जहां उन्होंने तमाम बातों का जिक्र किया। आपातकाल से लेकर पेपर लीक जैसे मुद्दों का अभिभाषण में विस्तार से जिक्र किया। अभिभाषण के दौरान द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि संविधान पर कई बार हमले हुए। देश में जब आपातकाल लगाया गया तो हाहाकार मच गया था।

उन्होंने कहा कि एक सशक्त भारत के लिए हमारी तीनों सेनाओं में आधुनिकता बहुत ही आवश्यक है। 18वीं लोकसभा का पहला सत्र चल रहा है, कुछ को छोड़कर सभी निर्वाचित सदस्य शपथ भी ले चुके हैं। जुलाई महीने में केंद्र सरकार अपना पूर्ण बजट पेश करेगी, जिससे पहले राष्ट्रपित ने अपना अभिभाषण दिया। अभिभाषण में राष्ट्रपति को सरकार के द्वारा कराए गए विकास कार्य और और आगामी कार्यकार्यों की रूपरेखा सामने रखी जाती है।

राष्ट्रपति ने आपातकाल का किया जिक्र

राष्ट्रपति ने संसद में अभिभाषण देते हुए आपातकाल के समय का जिक्र किया।उन्होंने आगे कहा कि एक सशक्त भारत के लिए हमारी सेनाओं में आधुनिकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि युद्ध की स्थिति में हम सर्वश्रेष्ठ बनें-इसके लिए सेनाओं में सुधार की प्रक्रिया लगातार चलती रहनी जरूरी है। इसी सोच के साथ मेरी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में कई महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं।

बीते दशक में हमारा रक्षा निर्यात 18 गुना बढ़कर 21 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया। द्रौपदी मुर्मू ने आगे कहा कि सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि के तहत देश के किसानों को 3,20,000 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि देने का काम किया है। इसके साथ ही मेरी सरकार के नए कार्यकाल की शुरुआत से अब तक 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों को वितरित की है।

पेपर लीक पर व्यापक कदम उठाने की जरूरत

गुरुवार को लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त अभिभाषण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पेपर लीक का भी जिक्र किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा,’पेपर लीक की घटनाओं की निष्पक्ष जांच और दोषियों कड़ी सजा दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पहले भी कई राज्यों में पेपर लीक की घटनाएं हुई हैं। इस मामले पर दलीय राजनीति से ऊपर उठकर देश व्यापी ठोस उपाय करने की आवश्यकता है, जिससे आगे ऐसी घटनाएं घटित ना हो।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow