नई दिल्ली: मौसम का मिजाज इस समय बहुत ही तेजी से बदल रहा है। ज्यादातर राज्यों में अब ठंड पड़नी शुरू हो गई है। लोगों ने अब पंखे चलाने भी बंद कर दिए हैं और लोगों ने अब कंबल भी निकाल लिया है। सुबह और रात के समय में अब अधिक ठंड लगनी शुरू हो गई है।
जहां देश के ज्यादातर राज्यों में ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है, वहीं दक्षिण के राज्यों में इस समय बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश की वजह से तमिलनाडू में स्कूल की छुट्टी कर दी गई है।
यहां कई स्कूलों को बारिश की वजह से बंद किया गया है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज यानी 14 नवंबर को सुबह से ही काफी अधिक ठंड महसूस हो रही है।
अब तो सुबह के समय में कोहरे का असर भी दिखने लगा है। यहीं वजह है कि लोग अब गर्म कपड़े पहनकर निकल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण भारत के कई राज्यों में 16 नवंबर तक बारिश होने की संभावना जताई गई है।
दिल्ली में कैसा रहेगा आज मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और सुबह के वक्त कोहरा छाए रहने की संभावना है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।
इन राज्यों में होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 14 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, आंध्र प्रदेश में तूफान, तेज हवाएं चलने और भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
यूपी की बात करें तो तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है, जिसके बाद ठंड और भी अधिक बढ़ जाएगी। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के कई इलाके में बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार विल्लुपुरम, चेंगलपट्टू और कांचीपुरम जिलों में अलग – अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?
दिवाली के जाते ही मध्यप्रधेश के कई जिलों में ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अधिकांश जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग की मानें तो 15 नवंबर के बाद अधिक ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही कुछ जगहों पर बूंदाबांदी की भी संभावना है।