नई दिल्ली- राजस्थान में विधानसभा के सियासत अब तेज होती जा रही है। क्योंकि बहुत कम दिनों का समय रह गया है 25 नवंबर को राजस्थान में मतदान होना है। लेकिन उससे पहले राजस्थान के नेता पूरी ताकत से जनता के बीच में इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खालिस्तान का नाम ले लिया चुनावी माहौल में यह नाम काफी हलचल में जैसे ही नाम लिया वैसे ही बवाल हो गया। क्या कुछ हुआ हम आपको विस्तार से नीचे खबर में बताते हैं।

 

बता दे कि अपने कार्यक्रम को संबोधित करने और कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए अपील करने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुर विधानसभा सीट पहुंचे थे। जहां से उन्हें कांग्रेस पार्टी ने खुद उम्मीदवार बनाया वहां पर प्रचार करने के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खालिस्तान पर भी अपनी बात रखी है। उन्होंने क्या कुछ कह दिया यह भी हम आपको बताते हैं लेकिन उससे पहले सरदारपुर की जनता की बात बताते हैं सरदारपुर की जनता आज भी पहले नंबर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ही पसंद कर रही है।

इसकी वजह सरदारपुर के रहने वाले अभिषेक नंदू रामगोपाल ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तरफ से जनता के लिए काम किया गया है। कांग्रेस से एक ऐसी पार्टी है जो जनता के बीच में रहकर काम करती है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेता कार्यकर्ता आते हैं गाड़ियों से उतरते ही नहीं उतरते हैं। तो उनके एटीट्यूड का कोई भरोसा नहीं होता। इसलिए हमारी पहली पसंद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत है। अशोक गहलोत ने जनता के लिए काम किया है। राजस्थान के लिए काम किया है और जहां से भी जीते हैं। वहां के लिए काम किया है। इसलिए हम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ही अपना पहला उम्मीदवार मानते हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे और जनता के बीच में जाकर जनसंपर्क कर रहे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने खालिस्तान पर बयान दे बैठे। जैसे ही उनका बयान सोशल मीडिया पर मीडिया के जरिए वायरल हुआ राजनीतिक गलियां में चर्चा तेज हो गई । उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कह दिया कि हिंदू राष्ट्र की बात की जा रही है देश में हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई पारसी सभी देश की एक बड़ी ताकत होती है उन्होंने आगे अपनी बात रखते हुए कह दिया कि खालिस्तान नहीं बनने दिया इंदिरा गांधी ने खालिस्तान को नहीं बनने दिया यह लोग हिंदू राष्ट्र और हिंदुत्व की बात करते हैं मेरी पंजाब में कुछ लोगों से बातचीत हुई वह कह रहे हैं कि हिंदू है।

मुख्यमंत्री के खालिस्तान वाले बयान को लेकर अब चर्चाएं तेज हो गई अब यह नहीं समझ में आ रहा है। लोगों को की क्या जवाब दें इसकी तरफ से भारतीय जनता पार्टी या पलटवार कर रही है भारतीय जनता पार्टी किस तरीके से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर आरोप लगा रही है। आगे दूसरी खबर में हम आपको एक-एक शब्द से रूबरू कराएंगे।

As a contributing author for TimesBull, I bring a wealth of expertise and passion to every piece I write. With a background in journalism and a keen interest in a diverse array of subjects, I strive to...