Rajasthan Election 2023: राजस्थान के मुख्यमंत्री ने दिया बड़ा बयान, क्या लव अफेयर हो तो शादी के लिए देनी चाहिए छूट

Timesbull

नई दिल्ली- राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कुछ बच्चे खुदकुशी कर रहे हैं। कुछ बच्चे एक दूसरे को मार रहे यह घटनाएं तभी रुक सकती है। जब मां-बाप का दिल बड़ा हो आप मान लीजिए कि अगर किसी को लव अफेयर है। मां-बाप को समझने की कोशिश करनी चाहिए। उन्हें शादी करने की छूट दे देनी चाहिए। गहलोत ने यह भी कहा कि बीजेपी के लोग राजस्थान और छत्तीसगढ़ की मणिपुर से तुलना करते हैं। या ओछी राजनीति है।

- Advertisement -

गहलोत ने शनिवार को जयपुर के एम एम एस स्टेडियम में शहरी और ग्रामीण ओलंपिक का उद्घाटन करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सिर्फ मणिपुर की घटना को बना दबाव बनाना चाहती वहां 100 से ज्यादा रेप की घटनाएं हो चुकी हैं चार हजार से ज्यादा एफ आई आर दर्ज हो चुकी है। राजस्थान की मणिपुर से तुलना करके बदनाम करने की कोशिश हो रही है।

सीएम ने आगे कहा कि बहन बेटियों के साथ हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर मनचलों का नाम राजस्थान लोक सेवा आयोग को भेजेंगे यह जो रेप और अत्याचार हो रहे है। इसे हम सबको मिलकर ठीक करना होगा समाज को मोटिवेट और शिक्षित करने की जरूरत है।

- Advertisement -

परिवार के बच्चे बच्चों का ध्यान रखें लड़के लड़कियां बिना पूछे घर से ना जाएं ऐसी नौबत नहीं आनी चाहिए परिवार के लोगों को भी समझना चाहिए कि बच्चों के दिल दिमाग में क्या है। उनका ख्याल जरूर रखना चाहिए। परिवार के लोगों को भी समझना चाहिए कि बच्चे बड़े हो रहे मां बाप उन पर प्रेशर बनाते हैं। बच्चे घर से बाहर निकल जाते है। व्यवहार की घटना थी लड़का लड़की दोनों माइनर थे। दोनों भाग कर जोधपुर चले गए वहां से अहमदाबाद जा रहे थे। जोधपुर की लड़की के साथ रेप की घटना हो गई या घटना किस जगह से हो रही है हम लगातार इस केस स्टडी कर रहे हैं। इन्हें रोकने के लिए हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

गहलोत ने कहा कि आज का युवा दल का भविष्य होगा हमारे युवा अच्छे सेंसिटिव टेक्नोटेक डॉक्टर इंजीनियर बनेंगे ऑल इंडिया सर्विस में भी शामिल होंगे सोशल वर्कर बनेंगे मैं देखता हूं जो मनचले लड़के होते हैं वह पूरे माहौल को खराब कर देते हैं। लड़कियों के साथ बदतमीजी करते हैं जो मनचले लड़के होते हैं वह पूरा माहौल बिगाड़ कर रखते हैं। मैंने 4 अगस्त को ही बीजेपी होम सेक्रेटरी को मनचलों का इलाज करने के लिए आदेश दे दिया है।

- Advertisement -
- Advertisement -

Latest News

Share This Article