राजनाथ सिंह ने आतंकियों को दी बड़ी चेतावनी, कहा- भारत में शांति भंग की कोशिश हुई तो पाकिस्तान में घुसकर मारेंगे

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः देशभर में इन दिनों लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां चढ़ती जा रही हैं, जिसके लिए सभी राजनीतिक दल एड़ी से चोटी तक जोर लगा रहे हैं। केंद्र में सत्ता की हैट्रिक मारने के लिए बीजेपी के नेतृत्व इकट्ठा एनडीए राष्ट्रीय सुरक्षा और राम मंदिर निर्माण और विकास करने का दावा कर चुनाव मैदान में है तो विपक्षी पार्टियां भ्रष्टाचार, रोजगार, महिला उत्पीड़न जैसा घटनाओं का हवाला देकर जनता के बीच वोट मांग रही हैं।

एनडीए और विपक्ष के बड़े-बड़े नेता भी एक दूसरे पर निशाना साधने से नहीं चूक रहे हैं। जनता अपना नुमाइंदा किसे चुनेगी यह तो 4 जून 2024 को ही तस्वीर साफ हो पाएगी। इस बीच देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर बड़ा हमाल बोला है। उन्होंने सीमा पार से किसी के आने पर पाकिस्तान में घुसकर मारने की चेतावनी दी है।

Also Read: Weather Forecast: फटेगा बादल और गिरेगी बिजली, इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश बनेगी मुसीबत

राजनाथ सिंह ने कही बड़ी बात

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश करने के बाद सीमा पार से भागने वाले किसी भी व्यक्ति को खत्म करने के लिए भारत पाकिस्तान में घुसकर हमला करेगा और मारेगा।

रक्षा मंत्री ने कहा कि अगर कोई आतंकवादी देश की शांति भंग करने की हिमाकत करेगा तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा। अगर वे (आतंकवादी) पाकिस्तान वापस भागेंगे, तो उनको हम पाकिस्तान में घुसकर मारने का काम करेंगे। पीएम ने जो भी कहा है वह बिल्कुल सच है। भारत इतना शक्तिशाली है और पाकिस्तान भी यह समझने लगा है।

Also Read: 2 July 2024 Rashifal: मिथुन, मीन समेत इन राशियों पर आज बरसेगी लक्ष्मी जी की कृपा, पढ़ें कैसा रहेगा आज का दिन!

सिंह ने कहा कि भारत अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने का मन रखता है। भारत ने कभी किसी देश पर हमला नहीं किया। किसी मुल्क की जमीन पर कब्जे करने की कोशिश भी नहीं की गई। अगर कोई भारत या उसकी शांति को खतरा पहुंचाता है, तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।।

भारत में शांति भंग करने वालों को दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब

राजनाथ सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि अगर भारत में शांति भंग करने की कोशिश कि गई तो बख्शा नहीं जाएगा। हमारी तरफ से उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे। कोई भी आतंकवादी भारत को परेशान करेगा, अगर आतंकी किसी भी तरह की हरकत करेगा, तो उसे खत्म कर दिया जाएगा।

अगर वो भाग कर पाकिस्तान में जाएगा, तो पाकिस्तान में घुस कर मारेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा इतिहास देखो, हमने कभी किसी देश पर हमला नहीं किया या किसी अन्य देश के क्षेत्र का एक इंच भी कब्जा नहीं किया।

Also Read: Money Plant Vastu: घर के इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट, बदल जाएगा पूरा भाग्य !

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow