लद्दाख में नदी कूच करते सेना का टैंक दुर्घटनाग्रस्त, 5 जवान शहीद

Vipin Kumar
laddakh
laddakh

नई दिल्लीः लद्दाख से एक दुखद भरी खबर सामने आई है, जहां नदी पार करते समय एक टैंक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भयंकर हादसे में 5 जवान शहीद हो गए। इस घटना के बारे में जिसने भी सुना हर किसी के होश उड़ गए। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर ये जानकारी साझा की है। जानकारी में बताया गया कि दुर्गटनाग्रस्त टैंक टी-72 है।

- Advertisement -

आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि लद्दाख में नदी पाक करते हुए एक टैंक दुर्घटना का शिकार हो गया, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की है। जानकारी दी है. बताया जा रहा है कि दुर्घनाग्रस्‍त टैंक टी-72 है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, यह टैंक टैंक प्रशिक्षण मिशन पर था। इस दौरान एक नदी पार करने के दौरान ये हादसे का शिकार हो गया। यह घटना लेह से 148 किलोमीटर दूर मंदिर मोड़ के पास देर रात करीब एक बजे अभ्यास के दौरान हुई है, जिसके बाद मातम मच गया।

- Advertisement -

लद्दाख क्षेत्र में ये हादसा तब हुआ, जब उस नदी में जलस्‍तर अचानक बढ़ गया, जिससे टैंक गुजर रहे थे. आधिकारिक सूत्रों ने लद्दाख क्षेत्र के लेह शहर से आईएएनएस को बताया कि शुक्रवार को वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास दौलत बेग ओडे इलाके में टैंक युद्ध का अभ्यास चल रहा था।

 

- Advertisement -
- Advertisement -

Latest News

Share This Article