नई दिल्ली– सनातन धर्म को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया करते हैं। कभी तमिलनाडु के मंत्री का तो कभी उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री का अब इन सब के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है उन्होंने क्या कुछ कहा है आइए नीचे खबर में हम आपको बताते हैं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने एक दिवसी कार्यक्रम में एक विश्वविद्यालय पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दे दिया। उन्होंने कहा जो लोग सनातन धर्म को कोष रहे उन लोगों को यह समझ में आ रहा है। कि सनातन धर्म से देश कितना आगे जा रहा है।
इसलिए उनसे यह देखा नहीं जा रहा इसलिए वह ऐसी हरकतें कर रहे हैं। उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर कहा कि जो लोग भारतीय जनता पार्टी में होने के बाद जय श्री राम के नारे लगाते थे। और जैसे ही वह पार्टी बदलकर दूसरी पार्टी में शामिल हुए उनके रुख बदल गए यानी कि भगवान राम को ही गलत बोलने लगे यानी की बुद्धि पूरी तरीके से भ्रष्ट हो चुकी है।
उन्होंने और आगे कहा कि लोगों से या देखा नहीं जा रहा कि देश प्रगति कर रहा है। और देश सनातन धर्म को लेकर गौरव महसूस करता हुआ नजर आ रहा है और अब भारत योग की एरिया में दूसरे को रास्ता भी दिखाता हुआ नजर आ रहा है। देश के अलग-अलग कोनों में ऐसे काम हो रहे हैं जिन्हें आज नहीं आज के 50 साल पहले हो जाना चाहिए था। जब देश हमारा आजाद हुआ था। यह 1947 में इस काम को हो जाना चाहिए था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो लोग सनातन धर्म को डेंगू मलेरिया बताते हैं वह खुद डेंगू मलेरिया की तरह बातें करते हैं। उनको अपने शब्दों की वैल्यू नहीं पता वह हल्के-फुल्के बयान देकर इस तरीके की अफवाह फ्लेट हैं। कि हिंदू शब्द कुछ नहीं लेकिन उनको नहीं पता कि सनातन धर्म ही देश को चल रहा है।
सीएम योगी ने आगे कहा कि हमारा देश आज सकारात्मक दिशा की ओर बढ़ता जा रहा है। और पूरे विश्व में भारत का सम्मान बढ़ता जा रहा है। यह भारत की बदलती हुई तस्वीर जिसे देखकर विपक्षी बौखलाए हुए हैं।