Surya Grahan: एक दशक तक कोई सूर्य ग्रहण नहीं देख सकेंगे भारतीय, जानिए खास बातें

Avatar photo

By

Vipin Kumar

Surya Grahan: देश और दुनिया में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण होते रहते हैं, जिनकी समय-समय पर जानकारी भी प्रदान की जाती रही है। क्या आपको पता है की आगामी 7 सूर्य ग्रहण लगने वाले हैं। इनमें इसमें छह ग्रहण भारत में नहीं दिखेंगे। केवल एक ही सूर्य ग्रहण ऐसा है जो भारत में भी प्रभावशाल होगा।

इस सूर्य ग्राम के लिए भारत को दस साल तक इंतजार करने की जरूरत होगी। इसकी असल वजह है कि पूर्ण सूर्य ग्रहण एक ही स्थान पर करीब 375 साल बाद होता है। अगर आप भी अगले सात सूर्य ग्रहण से संबंधित बातों को जानना चाहते हैं तो जरूरी बातों को जानना होगा, जिससे आपका सब कंफ्यूजन खत्म हो जाएगा। आगामी दस वर्ष मे पृथ्वी पर सात बार पूर्ण सूर्य ग्रहण लगना तय है। यह ऑस्ट्रेलिया, मिस्र, स्पेन और सूडान में दिखने वाला है।

Also Read: Weather Forecast: फटेगा बादल और गिरेगी बिजली, इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश बनेगी मुसीबत

फटाफट जानें कौन सा ग्रहण कब और कहां दिखेगा

अपने आर्टिकल में हम आपको सूर्य ग्रहण से संबंधित कुछ विशेष जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 12 अगस्त 2026 ये अगला पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखेगा। यह रूस, ग्रीनलैंड, आइसलैंड और स्पेन में प्रभावशाली रहेगा। यह सूर्य ग्रहण 2 मिनट 18 सेकेंड का ही रहेगा। यूरोप में 27 साल बाद पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखेगा। इसके साथ ही पर्सीड मेट्यिोर शॉवर भी होगा। इसका पाथ ऑफ टोटैलिटी ग्रीनलैंड, पश्चिमी आइसलैंड और उत्तरी स्पेन में दिखने वाला है।

वहीं, 2 अगस्त 2027 ये पूर्ण सूर्य ग्रहण स्पेन, जिब्राल्टर, मोरक्को, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, लीबिया, मिस्र, सूडान और सऊदी में दिखने वाला है। अरब यमन, सोमालिया और ब्रिटिश-इंडियन ओशन में दिखाई देने वाला है। ये सूर्य ग्रहण 6 मिनट 23 सेकेंड तक दिखेगा। इसमें सबसे अद्भुत नजारा नजारा लीबीया के लक्सर में रहेगा। सऊदी अरब के जेद्दाह और मक्का में भी स्पष्ट रहेगा।

Also Read: 2 July 2024 Rashifal: मिथुन, मीन समेत इन राशियों पर आज बरसेगी लक्ष्मी जी की कृपा, पढ़ें कैसा रहेगा आज का दिन!

इन देशों में भी लगेगा सूर्य ग्रहण

22 जुलाई 2028 को यह सूर्य ग्रहण क्रिसमस आइलैंड, कोकोस आइलैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में दिखेगा।इसका समय 3 मिनट 48 सेकेंड रहेगा। ऑस्ट्रेलिया के बंगल-बंगल्स और कारलू-कालरू जैसे सुदूर हिस्सों में रहेगा।

वहीं, 25 नवंबर 2030 ये सूर्य ग्रहण नामिबिया, बोत्सवाना, साउथ अफ्रीका, लिसोथो और ऑस्ट्रेलिया में दिखेगा। यह 3 मिनट 44 सेकेंड के लिए लगना तय है।

वहीं, 30 मार्च 2033 उत्तरी अमेरिका में सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह 2 मिनट 37 सेकेंड के लिए लगने वाला है।

Also Read: Money Plant Vastu: घर के इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट, बदल जाएगा पूरा भाग्य !

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow