शिक्षकों और कर्मचारियों को मिल गया बड़ा तोहफा! 2004 के बाद हुई है नियुक्ति तो मिलेगा ग्रेच्युटी का बंपर लाभ

Ajeet Singh

By

Ajeet Kumar

नई दिल्ली: अगर आप इस विवि में शिक्षक या कर्मचारी हैं, तो आप के लिए जबरदस्त अपडेट आया हैं, जिससे आप को बड़ा फायदा होने वाला हैं। खबरों में बताया जा रहा हैं कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय और इसके संबद्ध कॉलेजों में 2004 के बाद नियुक्त शिक्षक और कर्मचारियों को नई पेंशन स्कीम (एनपीएस) के तहत ग्रेच्युटी मिलने जा रही है। जिससे लिए बड़ा फैसला हो गया है।

दरअसल आप को बता दें कि शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए  यह बड़ा फैसला हाल में कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई कार्य परिषद की बैठक में लिया गया। ऐसे में यहां पर शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिल गया है। जिसका लाभ अब जल्द ही बैंक खाते में मिल जाएगा।

Also Read: Rajasthan PTET Result 2024: पीटीईटी रिजल्ट डायरेक्ट लिंक से यूं करें चेक, जानिए आसान तरीका

मिलेगा इतने शिक्षकों और कर्मचारियों का बंपर लाभ

जिसके बारे में अधिक जानकारी देते हुए पीआरओ प्रो. जया कपूर ने बताया कि इसके तहत विवि एवं कॉलेज एक हजार से ज्यादा शिक्षक एवं कर्मचारी लाभान्वित होंगे। तो वही जानकारी के लिए आप को बता दें कि यह निर्णय यूजीसी के अनुसरण में लिया गया है। इससे पहले नई पेंशन स्कीम में आने वालों को ग्रेच्युटी मिलने का प्रावधान नहीं था। जिससे अब यहां पर नौकरी कर रहे हजारों शिक्षकों और कर्मचारियों को लाभ मिलने वाला है।

जानिए क्या है ग्रेच्युटी

ग्रेच्युटी वो रकम होती है जो किसी कर्मचारी को उस संस्था या नियोक्ता की ओर से दी जाती है, जहां पर वो काम कर रहा था।कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए ‘ग्रेच्युटी पेमेंट एक्ट’ को साल 1972 में बनाया गया।

Also Read: Monsoon Alert: कड़केगी खूब बिजली, अब गरजेंगे जोर – जोर से मेघ, 20 राज्यों में झमाझम बारिश की भविष्वाणी

तो वही इस कानून के तहत खनन क्षेत्रों, फैक्ट्रियों, ऑइल फील्ड्स, वन क्षेत्रों, कंपनियों और बंदरगाहों जैसे अन्य सभी क्षेत्रों में काम करने वाली उन संस्थाओं के कर्मचारियों को शामिल किया गया। अगर आप के संस्थान में यह ‘ग्रेच्युटी पेमेंट एक्ट’ लागू हैं, तो आप को इसका लाभ मिलेगा।

Ajeet Kumar के बारे में
Ajeet Singh
Ajeet Kumar छत्रपति शाहू जी महाराज युनिवर्सिटी कानपुर से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर करने के बाद मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा, फर्स्ट न्यूज 24X7 में 6 महीने तक कटेंट राइटर बतौर काम किया। इसके बाद आवाज न्यूज ऐप में अपनी सेवाएं दी। मौजूदा समय में पिछले 3 साल से अधिक समय से टाइम्सबुल पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। यहां पर बिजनेस, निवेश जैसे बीट पर खबरें लिख रहा हुं। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow