सबसे खतरनाक लड़ाकू विमान अमेरिका में क्रैश, कीमत सुनकर फट जाएंगी आंखें, जानिए इसकी खासियत

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः अमेरिका में फाइटर जेट लगातार क्रैश होते जा रहे हैं, जिससे विमान प्रोग्राम की उम्मीदों पर पानी फिरता दिख रहा है। एक बार फिर न्यू मैक्सिको के अल्बुकर्क अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से टेकऑफ करते ही एयरफोर्स का एफ-35 लाइटनिंग-2 स्टेल्थ फाइट जेट बुरी तरह से क्रैश हो गया। इससे कंपनी को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। गनीमत की बात रही कि पायलट सुरक्षित है। एक साल के भीतर अमेरिका में फाइटर जेट के साथ यह दूसरा बड़ा हादसा हुआ है। जो लड़ाकू विमान क्रैश हुआ उसकी कीमत भी करीब 832 करोड़ रुपये से अधिक है।

कुछ दिन पहले दक्षिण कैरोलिना में ऐसा ही एक फाइटर जेट गायब हो गया था, जो कुछ दिन बाद क्रैश हालत में मिला था। इसका मलबा साउथ कैरोलिना के ज्वाइंट बेस चार्ल्सटन से 96 किमी दूर मिला था। अब जो लड़ाकू विमान क्रैश हुआ उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फाइटर जेट के हादसे का वीडियो वायरल

अमेरिक में हुए फाइटर जेट के क्रैश होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। यह लड़ाकू विमान दुनिया के 10-12 देशों में यूज किया जाता है। अमेरिकी सेना की मानें तो फाइटर जेट कैसे क्रैश हुआ इसकी जांच गंभीरता के साथ चल रही है। इससे ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की गई है।

बीते साल अमेरिका को इसी तरह के कुछ झटके लगे थे। वहीं, तीन हादसों में ऑस्ट्रेलिया में एक वी-22बी ऑस्प्रे टिल्ट्रोटर एयरक्राफ्ट ट्रेनिंग के दौरान क्रैश कर गया था, जिससे बड़ी क्षति हुई थी। इस बड़े हादसे में तीन अमेरिकी मारे गए थे। फिर सैन डिएगो में ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान मरीन कॉर्प्स का पायलट कॉम्बैट जेट क्रैश होने पर जान चली गई थी। साउथ कैरोलिना का हादसा और उसके बाद अब ये न्यू मेक्सिको में फाइटर जेट का क्रैश होना बताया जा रहा है।

जानिए यह फाइटर जेट इतना महत्वपूर्ण क्यों?

लापता फाइटर जेट का पूरा नाम है F-35 लाइटनिंग 2 है। इस विमान कि खासियत है कि कैसे भी मौसम में उड़ान भरने में सक्षम है। यह एयरसुपीरियरिटी और स्ट्राइक मिशन के लिए निर्मित किया गया है जो दुश्मन को धूल चटाने का हौसला रखता है। इसके अलावा यह इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर, जासूसी, सर्विलांस, रीकॉन्सेंस जैसे मिशन को भी पूरा करने का काम करता है।

इसके साथ ही वेरिएंट मौजूद हैं- पहला कन्वेंशनल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग। यह F-35A के नाम से जाना जाता है। दूसरा है शॉर्ट टेक-ऑफ एंड वर्टिकल लैंडिंग हैं। इसे F-35B कहते हैं। इसके साथ ही तीसरा है- कैरियर बैस्ड. यानी F-35C। फाइटर जेट को पायलट उड़ान भरवाता है। इसकी लंबाई की बात करें तो 51.4 फीट है। विंगस्पैन 35 फीट और ऊंचाई 14.4 फीट निर्धारित की गई है। इसके साथ ही अधिकतम गति 1976 KM/घंटा है। कॉम्बैट रेंज 1239 किलोमीटर है। यह फाइटर जेट मैक्सिमम 50,000 किमी तक जा सकता है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow