नई दिल्लीः मानसूनी बारिश ने ऐसा तांडव मचाया है कि हर जगह जलबम नजर आ रही है, जिसके चलते कई शहर बाढ़ की चपेट में हैं। लगातार बारिश होने से देशभर की बड़ी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे कई जगह बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है। राजधानी दिल्ली में तो कुछ सड़कों पर बोट का सहारा लेना पड़ रहा है। कई जन प्रतिनिधियों के आवास में भी पानी घुसने से खाली कराने पड़े हैं।
इसके अलावा हिमाचल व उत्तराखंड सहित फंसे लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहंचाया जा रहा है। देश के तमाम हिस्सों में सुबह से बारिश का दौर देखने को मिल रहा है, जिससे तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश तमाम राज्यों में बिजली की चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
जानिए राजधानी दिल्ली के मौसम का हाल
देश की राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में बाढ़ का पानी घुस गया है। आईएमडी के अनुसार, राजधानी दिल्ली में 14 जुलाई को गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। इतना ही नहीं आसपास के इलाकों में भी तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। राजधानी दिल्ली के तापमान की बात करें तो न्यूनतम 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।
जानिए यूपी का मौसम
देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भी इन दिनों लगातार बारिश ने हर किसी के जीना हराम कर दिया है, जहां कई जिलों में बाढ़ का खतरा लोगों की आफत बना हुआ है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही यहां गरज के साथ बारिश की चेतावनी भी जारी कर दी है।
इन राज्यों में मूसलाधार बारिश बनेगी आफत
आईएमडी के मुताबिक, देश के कई इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी जारी कर दी है, जिससे हर किसी का जीना हराम हो गया है। इनमें उत्तरी बिहार, उप हिमालयी, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
इसके अलावा आंध्र प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गुजरात और तेलंगाना में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, ओडिशा, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भी बिजली की चमक और गरज के साथ भारी बारिश की संभावना जताी है।