Kitchen Vastu: रसोई में रखीं ये चीजें बना सकती हैं आपको गरीब, समझ लें इन वास्तु नियमों को!

Avatar photo

By

Priyanka Singh

Kitchen Vastu Tips: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र को एक महत्वपूर्ण जगह दी गई है। इसलिए इसे अपने रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाना बहुत जरूरी है। वास्तु शास्त्र को अनेदेखा करने वाले लोगों के जीवन में कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं, क्योंकि वास्तु दोष लग जाने के कारण धीरे धीरे आपकी जिंदगी तबाह होती चली जाती है। जैसे कि कलेश, रोज रोज की लड़ाइयां, रिलेशनशिप या वैवाहिक जीवन में दिक्कत, आर्थिक तंगी का सामना करना आदि। वहीं, वास्तु दोष सबसे ज्यादा लगता भी रसोई घर में है क्योंकि इसे घर का मुख्य हिस्सा माना जाता है।

ऐसे में हम आपको 5 चीजों के बारे में बताएंगे जिनका रसोई में होने से कई सारी समस्याएं हो सकती हैं:

1. रसोई घर में टूटे – फूटे बर्तनों का होना

यदि आपके रसोई घर में टूटे फूटे बर्तन रखें हुए हैं तो उसे तुरंत ही वहां से हटा दें। दरअसल, टूटे हुए बर्तन रखे होने से जैसे कि थाली,कटोरियां, बाउल आदि ये सारी चीजें आर्थिक समस्याओं को बढ़ा सकती हैं। इससे घर में चारों ओर नेगेटिविटी आती है और कलेश दिन प्रतिदिन बढ़ता जाता है।

2. बासी भोजन का रोज बचना

बासी खाना खाने में कोई बुराई नहीं है, कभी कभार बच जाता है रात का खाना तो उसे फेंकने की जगह सुबह भी खा सकते हैं। लेकिन रोज की ये आदत आपको सड़क में लेकर आ सकती है क्योंकि वास्तु के अनुसार ये बिलकुल भी सही नहीं है। रोजमर्रा ऐसे काम को करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की बहुत ही ज्यादा जरूरत है।

3. खाली डिब्बे

यदि वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में खाली डिब्बे रखने से वास्तु दोष लग सकता है। इसलिए कोई डिब्बा खाली हो जाता है तो तुरंत ही उसे हटा दें। क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि इन्हें रख के आप भूल जाते हैं और धीरे धीरे ये इक्कठा होते जाते हैं, जो कि दरिद्रता का कारण बनते हैं।

4. बहुत देर तक गुंथा हुआ आटा रखा होना

यदि वास्तु शास्त्र की मानें तो बहुत देर तक अपने घर में बंद या गूंथे हुए आटे को नहीं रखना चाहिए। न केवल ऐसा करने से वास्तु दोष लगता है बल्कि राहु और शनि का बुरा प्रभाव भी पड़ सकता है। इसलिए जब भी खाना हो तो तुरंत या कुछ देर पहले ताजा आटा ही गूंथे।

5. रसोई घर में खुले में न रखें नुकीली चीजें

रसोई घर में लोग चाकू और कैंची जैसी वस्तुओं को खुले आम रख देते हैं। लेकिन वे ये भूल जाते हैं कि ये चीजें वास्तु दोष की वजह भी बन जाती हैं। वहीं घर में छोटे छोटे बच्चे हैं तो उनके चोट लगने का भी डर बना रहता है। ऐसे में इन चीजों को हमेशा ढक कर या किसी बंद वाली जगह पर ही रखना चाहिए।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

 

 

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow