Money Plant: तरक्की पाने और अमीर बनने के लिए इस दिन लगाएं घर में मनी प्लांट! दिशा का रखें खास ध्यान

By

Sarita

Money Plant: आधुनिक जमाने में हर कोई अमीर बनना चाहता है, जिसके लिए लोग नए नए तरीके अपनाते हैं। वस्तु शास्त्र में ऊर्जा का बहुत ही बड़ा महत्व माना जाता है। घर में आर्थिक तंगी दूर करने के लिए लोग तरह तरह के उपाय करते हैं।

लोग आर्थिक प्रगति बनाए रखने के लिए नए नए प्रयास करते हैं। लोग घर में मनी प्लांट का पौधा लगाने का काम करते हैं। मनी प्लांट के पौधे से घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं। वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट के पौधे को काफी ही अच्छा बताया गया है।

मनी प्लांट लगाते समय इन बातों का ध्यान

– ज्यादातर लोग अपने घर में मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं। मनी प्लांट को शुभता का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होती है और पॉजिटिविटी का वास होता है।

– ऐसा कहा जाता है कि अगर इसकी पत्तियां पीली पड़ जए या सूख जाए तो तुरंत ही हटा देना चाहिए। वरना इसका परिवार के उपर बुरा प्रभाव पड़ता है। कहते हैं कि तरक्की भी रुक जाती है।

– मनी प्लांट का पौधा लताओं वाला होता है, इसलिए जब इसकी ग्रोथ होने लगे तो इसकी बेल को किसी धागे या छड़ी की सहायता से उपर की तरफ चढ़ा दें।

– वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट के बेल का जमीन स्पर्श होना अशुभ माना जाता है।

– यह भी कहा जाता है कि अपने घर पर लगा हुआ मनी प्लांट का पौधा किसी और को नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से घर की तरक्की रुक जाती है।

– मनी प्लांट का पौधा किसी को गिफ्ट के तौर पर नहीं देना चाहिए।
– वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट का पौधा हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में लगा हुआ होना चाहिए। यह दिशा भगवान गणेश की मानी जाती है। लेकिन ध्यान रहे कि उत्तर-पूर्व में मनी प्लांट को न लगाएं।

– मनी प्लांट के पौधे को घर में लगाने के लिए शुक्रवार का दिन शुभ माना जाता है, मगर शुक्रवार के दिन इस पौधे की कटिंग न करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Sarita के बारे में
Sarita Sarita Singh brings over 8 years of media experience to Timesbull.com. From crime to entertainment, her writing captivates readers. Her journey started small, then blossomed at Rajasthan Patrika, India.com, and News 24 Digital. Now, she thrives on diverse content creation at Timesbull.com. A master storyteller, Sarita's future shines bright. Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow