नई दिल्ली। बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें घर में तरह – तरह के पेड़-पौधे (Unlucky Plants) लगाने का बहुत ही ज्यादा पसंद होता है। लोग अपने घरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कई प्लांट्स (bad luck plants in hindi) लगाते हैं। हालांकि, ये पौधे दिखने में तो बेहद ही ज्यादा सुंदर होते हैं।
लेकिन क्या आपको पता है कई ऐसे पौधे ऐसे भी होते हैं, जिनका हमारी जिंदगी पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में किसी भी पौधों को लगाने से पहले हमें अच्छे से सोच विचार कर लेना चाहिए। वास्तु में कुछ पौधों को बेहद अशुभ बताया गया है।
ये पौधे घर में नेगेटिव एनर्जी को बढ़ाने का काम करते हैं, जिससे घर की सुख-शांति भंग होती है। ऐसे में आज हम आपको यहां कुछ ऐसे प्लांट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें गलती से भी घर में नहीं लगाना चाहिए। तो आइये डालते हैं एक नजर:-
बोनसाई का पौधा
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में बोनसाई का पौधा घर में नहीं लगाना चाहिए। इस पौधे को अशुभ बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि घर में इस पौधे को घर में लगाने से परिवार के बीच तनाव पैदा हो जाता है। इतना ही नहीं आपकी तरक्की भी रुक जाती है। इसलिए बोनसाई पौधे को घर में नहीं लगाना चाहिए।
मेहंदी का पौधा
वैसे तो मेहंदी को बहुत ही शुभ माना जाता है। खासकर लड़कियों को मेहंदी लगवाना बहुत ही ज्यादा पसंद होता है। मगर वास्तु में मेहंदी के पौधे को अशुभ बताया गया है। घर पर मेहंदी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। इस पौधे में बुरी शक्तियों का वास होता है। इस पौधे को लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
सूखे हुए पौधे
अगर घर में लगा हुआ कोई पौधा सूख जाता है या फिर मुरझा रहा है तो इसे तुरंत ही हटा देना चाहिए। कहते है कि ऐसे पौधे किसी नकारात्मक ऊर्जा के होने का भी संकेत देते हैं।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।