UP Board Exam 2024: यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी, एक बार जरूर पढ़े ये खबर

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश बोर्ड (UP Board-2024) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो गई हैं। अब यूपी बोर्ड से जानकारी आई है कि पहले ही दिन 3,33,541 छात्र परीक्षा छोड़कर चले गए। पहली पाली की परीक्षा में सात नकलची (सॉल्वर) भी पकड़े गए हैं।

इनमें से 4 सॉल्वर देवरिया और 1-1 आजमगढ़, जौनपुर, अलीगढ़ में पकड़े गए हैं। सभी 7 साल्वर और एटा के एक केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं, हाईस्कूल में अलग-अलग केंद्रों पर निरीक्षण के दौरान एक छात्रा सहित 5 नकलची पकड़े गए।

पहले दिन ही 3.33 लाख छात्र गायब

बोर्ड सचिव विभाकान्त शुक्ल ने बताया कि पहले दिन प्रदेश से 54,11,501 छात्रों ने दोनों शिफ्टों को मिलाकर 8,265 केंद्रों पर परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से 3,33,541 छात्र अनुपस्थित रहे। सुबह पहली पाली (8.30 से 11.45 बजे) में हाईस्कूल हिंदी, प्राथमिक हिंदी और इंटरमीडिएट सैन्य विज्ञान विषयों की परीक्षा हुई।

इसके लिए 29,43,786 छात्रों में से 2,03,299 छात्र परीक्षा छोड़ गए। जबकि, दोपहर दूसरी पाली की परीक्षा में हाईस्कूल वाणिज्य और इंटरमीडिएट हिंदी एवं सामान्य हिंदी विषयों की परीक्षा हुई।

नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम

राज्य भर के सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए एक कमांड कंट्रोल रूम बनाया गया है। सभी जिलों के स्ट्रांग रूम की 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। परीक्षा से जुड़ी अफवाहों को सोशल मीडिया पर फैलने से रोकने के लिए एक सोशल मीडिया सेल भी बनाया गया है, जो 24 घंटे सोशल मीडिया सेल पर अफवाहों पर नजर रखेगा। भ्रामक सूचना और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अन्य मुख्य बातें:

  • पहली पाली में कुल 29,43,786 छात्रों में से 2,03,299 छात्र परीक्षा छोड़कर चले गए।
  • दूसरी पाली में कुल 24,67,715 छात्रों में से 1,30,242 छात्र परीक्षा छोड़कर चले गए।
  • देवरिया में सबसे ज्यादा 4 साल्वर पकड़े गए।
  • नकल रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरों और सोशल मीडिया सेल की मदद ली जा रही है।
Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow