नई दिल्लीः देश के सबसे बडे़ राज्य उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती को लेकर चर्चा तेजी से चल रही हैं, जिसे लेकर बड़े-बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। काफी दिनों से चर्चा है कि यूपी में करीब 53,000 पदों पर कॉन्स्टेबल की भर्ती होनी है, जिसे लेकर कुछ जरूरी शर्तें भी तय की जाएंगी। अब भर्ती से जुड़ा एक अपडेट सामने आया है, जो तैयारी कर रहे युवाओं का दिल जीतने के लिए काफी है।
सरकार ने फिजिकल को लेकर कुछ अपडेट जारी कर दिया है, जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है। दूसरी ओर भर्ती का नोटिफिकेशन कब आएगा, यह जानकारी अभी सामने नहीं आया है। फिर भी मीडिया की खबरों में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में नोटिफिकेशन जारी होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
इन पदों पर होगी भर्ती
उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए अब जल्द ही सिपाही भर्ती की अधिसूचना जारी करेगी, जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से सब इंस्पेक्टर के 2469, जेल वार्डर के 2833 और कॉन्स्टेबल के 52699 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाना संभव माना जा रहा है।
भर्ती के टेंडर के अनुसार परीक्षा में फिजिकल के लिए करीब 20 हजार से लेकर 2 लाख तक अभ्यर्थी शामिल किए जाएंगे। फिजिकल में उपस्थित होने के लिए अभ्यर्थियों को कुछ जानकारी देनी होंगी। फिजिकल परीक्षा प्रयागराज, आगरा, बरेली, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, मेरठ और वाराणसी में आयोजित की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन आराम से कर सकते हैं।
जानिए कब से शुरू होंगे आवेदन
उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती में नोटिफिकेशन आते ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से अधिसूचना को को लेकर कोई जानकारी अभी नहीं दी गई है। किसी वजह से अक्टूबर में नोटिफिकेशन जारी किया जाता है तो दिसंबर से फरवरी तक भर्ती को पूरा किया सकेगा। जानकारी के लिए बता दें कि 52699 पदों पर भर्ती यूपी पुलिस के इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती मानी जाएगी।