नई दिल्लीः अगर आप यूपी पुलिस की तैयारी कर रहे हैं तो फिर अब चिंता ना करें, क्योंकि राज्य सरकार जल्द ही खुशखबरी देने जा रही है। माना जा रहा है कि सरकार अब किसी भी दिन उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करने वाली है। इससे कई लाख अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो जाएगा। कई महीने से अभ्यर्थी सुबह शाम दौड़ लगा रहे हैं कि पता नहीं कब भर्ती का विज्ञापन आ जाए।
इस बर यूपी पुलिस में करीब 62,000 पदों पर भर्ती होना संभव माना जा रहा है। वैसे अभी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आधिाकारिक तौर पर तो नोटिफिकेशन की तारीख पर कोई ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में जल्द का दावा किया जा रहा है। आपको भर्ती से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हमारा आर्टिकल ध्यान से पढ़ना होगा।
जानिए किन पदों पर होनी है भर्ती
उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करेग, जिसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई हैं। अब ऐसे में सवाल उठ रहा है कि किन पदों पर कितनी भर्तियां होंगी, जिसे जानने को हमारा आर्टिकल विस्तार से पढ़ने की जरूरत होगी। कुछ दिन पहले यूपी पुलिस द्वारा जारी एक शॉर्ट नोटिस शेयर किया गया था।
नोटिस के मुताबिक, 62,424 पदों पर पुरुष और महिला कांस्टेबल, SI और अन्य पदों पर भर्ती होने की जानकारी साझा की गई थी। इसके साथ ही यूपी पुलिस की इस भर्ती में 2,699 कांस्टेबल, 2,833 जेल वार्डन, 2,469 सब इंस्पेक्टर सिविल, 2,430 रेडियो ऑपरेटर, 927 कंप्यूटर ऑपरेटर, 545 लिपिक कैडर और 521 स्पोर्ट्स कोटा नागरिक पुलिस शामिल किए जा सकते हैं।
जानिए भर्ती से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदु
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा। आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु आमतौर पर 22-25 साल के करीब होनी चाहिए। इसमें रिजर्व कैटेगरी के हिसाब से उम्र की छूट दी जाएगी। इसके साथ ही कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलती है। इसके साथ ही किसी संस्थान से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है।