Vastu Tips: इस दिशा में भूलकर भी ना रखें ये चीज वरना रूठ जाएंगे राहु केतु

Avatar photo

By

Sanjay

Vastu Tips: ज्योतिष शास्त्र में राहु-केतु को अशुभ ग्रह माना जाता है। कुंडली में इनकी खराब स्थिति जीवन में कई परेशानियों का कारण बन सकती है। वास्तु शास्त्र में हर दिशा का अपना-अपना महत्व होता है। वास्तु के अनुसार घर में एक विशेष दिशा में राहु-केतु का वास होता है।

उस दिशा में कुछ चीजें रखने से बचना जरूरी है ताकि राहु-केतु के अशुभ प्रभाव से बचा जा सके। आइए जानते हैं राहु केतु किस दिशा में रहते हैं और वहां क्या सावधानियां बरतनी जरूरी हैं, इससे जुड़े वास्तु टिप्स।

Also Read: Weather Forecast: फटेगा बादल और गिरेगी बिजली, इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश बनेगी मुसीबत

राहु केतु की दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा को ‘नैरुत्य दिशा’ कहा जाता है और इस दिशा पर राहु और केतु का आधिपत्य होता है। इस दिशा में कोई भी चीज रखते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है।

भूलकर भी न रखें ये चीजें

Also Read: 2 July 2024 Rashifal: मिथुन, मीन समेत इन राशियों पर आज बरसेगी लक्ष्मी जी की कृपा, पढ़ें कैसा रहेगा आज का दिन!

घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में तिजोरी नहीं रखनी चाहिए। इस दिशा में तिजोरी रखने से संपत्ति की हानि हो सकती है। इस दिशा में सोना, चांदी या आभूषण जैसी कीमती चीजें रखना भी अशुभ माना जाता है।

मंदिर रखने से बचें
घर का सबसे पवित्र स्थान मंदिर होता है। घर में मंदिर कभी भी राहु-केतु की दिशा यानी दक्षिण-पश्चिम दिशा में नहीं रखना चाहिए और न ही इस दिशा में पूजा घर बनाना चाहिए।

तुलसी का पौधा न रखें
हर हिंदू घर में तुलसी की पूजा की जाती है। तुलसी का पौधा भी राहु और केतु की दिशा में नहीं रखना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह कम हो सकता है।

Also Read: Money Plant Vastu: घर के इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट, बदल जाएगा पूरा भाग्य !

इस दिशा में भूलकर भी न बनाएं ये चीजें
वास्तु के अनुसार घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में बच्चों की पढ़ाई के लिए स्टडी रूम नहीं बनाना चाहिए और न ही वहां पढ़ाई से जुड़ी चीजें रखनी चाहिए। इससे बच्चों की एकाग्रता पर बुरा असर पड़ता है।

शौचालय निर्माण से बचें

राहु और केतु की दिशा में शौचालय बनाने से नुकसान भी हो सकता है। इससे परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने का खतरा रहता है।

Sanjay के बारे में
Avatar photo
Sanjay मेरा नाम संजय महरौलिया है, मैं रेवाड़ी हरियाणा से हूं, मुझे सोशल मीडिया वेबसाइट पर काम करते हुए 3 साल हो गए हैं, अब मैं Timesbull.com के साथ काम कर रहा हूं, मेरा काम ट्रेंडिंग न्यूज लोगों तक पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow