Vrindavan:उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर में स्थित पवित्र नगरी वृन्दावन कृष्ण भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। राधा कृष्ण के दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग पवित्र नगरी वृन्दावन में आते हैं।

वृन्दावन को श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का स्थान माना जाता है। यहां आकर आप राधा-कृष्ण के कई मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे। यहां भगवान कृष्ण और राधा रानी के कई प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित मंदिर हैं। इसीलिए कहा जाता है कि वृन्दावन के कण-कण में राधा-कृष्ण का वास है।

दरअसल, हर भक्त की इच्छा होती है कि वह एक बार राधा-कृष्ण की इस नगरी में जाए और भगवान के दर्शन करे। यदि आपको ऐसा सौभाग्य मिले तो दर्शन, पूजन और भ्रमण के साथ-साथ यह ध्यान रखें कि वापसी में यहां से दो चीजें अवश्य घर ले जाएं। इससे आपको भगवान कृष्ण और राधा रानी का आशीर्वाद प्राप्त होगा और आपका घर सुख-सौभाग्य से भर जाएगा।

ये दो चीजें आपको वृन्दावन से अवश्य लेनी चाहिए

विशेषज्ञों और विद्वानों का मानना है कि वृन्दावन से लौटते समय थोड़ी सी मिट्टी यहां से ले जानी चाहिए। मिट्टी को अपने घर ले जाएं और उस स्थान पर रखें जहां आप भगवान की पूजा करते हैं। इसके अलावा आप इसे किसी कपड़े में बांधकर तिजोरी या पैसे रखने वाले स्थान पर भी रख सकते हैं। इससे सुख, सौभाग्य और धन में वृद्धि होती है। ऐसा करना बहुत शुभ माना जाता है।

वृन्दावन से लौटते समय मिट्टी के साथ यमुना जल भी ले जाना न भूलें। धार्मिक दृष्टि से यमुना का जल गंगा के समान ही पवित्र माना जाता है। इसीलिए कहा जाता है कि यमुना में स्नान करने से मनुष्य के सारे पाप धुल जाते हैं। -यमुना जल लेकर घर में छिड़कें, इससे सभी नकारात्मक ऊर्जा और बुरी शक्तियां दूर हो जाएंगी।

नमस्कार मेरा नाम गोविंद है,में रेवाड़ी हरियाणा से हूं, मैं 2024 से Timesbull पर बतौर कंटेंट...