रायबरेली में उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता प्रदेश मंत्री सोनू वर्मा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा जिला महामंत्री संदीप शुक्ला नगर अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता के नेतृत्व में एक विशाल तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव ने झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना करते हुए कहा कि पूरा देश आजादी के 75 साल में अमृत महोत्सव गांव से शहर तक मना रहा है।
जिसमें अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रत्येक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर अपना योगदान दे रहा है, तिरंगा यात्रा यूनियन बैंक चौराहे से होते हुए गुरु तेग बहादुर मार्केट रामकृपाल चौराहा घंटाघर , कैपर गंज सर्राफा बाजार खोया मंडी बस स्टेशन दीवानी कचहरी जिला अस्पताल हाथी पार्क होते हुए दीप पैलेस पर रैली का समापन हुआ।
प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हमारा मंडल 9 अगस्त से 15 अगस्त तक के कार्यक्रम आयोजित कर रहा है आज की रैली का मकसद जन जागरण करके हर व्यापारी को यह बताना कि 13 से 15 अगस्त तक हर मकान हर दुकान पर हम सब की पहचान हम सबकी शान तिरंगा प्यारा फहराया जाए।
इस मौके पर प्रदेश मंत्री राज नारायण अग्रहरि जिला संरक्षक महेंद्र अग्रवाल, नगर प्रभारी केके गुप्ता ,नगर उपाध्यक्ष पंकज प्रजापति, जिला महामंत्री सर्वेश प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष चंद प्रकाश गुप्ता, आलोक सिंह, आशीष सिंह, मुकेश अग्रवाल, जिला युवा महामंत्री दिग्विजय सिंह, वीरेंद्र अग्रहरी नगर युवा अध्यक्ष रंजीत सिंह बग्गा, दरीबा व्यापार मंडल अध्यक्ष बच्चन लाल गुप्ता मुंशीगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश अग्रहरी महामंत्री ओम प्रकाश साहू , हरभजन सिंह छाबड़ा, सोना सिंह, रविंद्र सिंह, विक्की सिंह,महिला जिला महामंत्री राजकुमारी सिंह जिला उपाध्यक्ष विमलेश मिश्रा, बबीता शुक्ला, शिल्पी चावला, विधु सिंह रागिनी सिंह, पालिका बाजार महामंत्री धर्मेश शुक्ला, तपस शुक्ला , अभय कुमार, निलेश गुप्ता ,तेजस शुक्ला ,अमन कुमार, दीपक श्रीवास्तव ,अमीन पवन कुमार ,पंकज कुमार ,सुदीप जयसवाल जग नारायण गुप्ता, सोम प्रकाश अग्रहरि, आलोक चौधरी, मयंक चंदानी, सरनाम सिंह, सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव, हनी गुप्ता, वीके रावत राजाराम, चंद्रिका शर्मा, सोनू गुप्ता, प्रशांत सिंह, मोहम्मद अमीन, संजय सोनकर, मोहम्मद समीर, जैद रायनी, सुमित त्रिपाठी
शहर कोतवाल संजय त्यागी ने अनुशासनिक तरीके से मंडल द्वारा किए गए तिरंगा यात्रा पर बधाई प्रेषित की है।