Lal Kitab: बेहद कारगर है लाल किताब के ये टोटके, सभी काम हो जाएंगे चुटकी बजाते ही पूरे!

Avatar photo

By

Priyanka Singh

Lal Kitab: हिंदू धर्म में लाल किताब ने विशेष दर्जा हासिल किया है। दरअसल, इस किताब के बारे में जिन्हें पता है उनकी जिंदगी काफी ज्यादा आसान करने में ये कारगर साबित होता है। यदि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मानें तो लाल किताब इंसानी जीवन को खुशहाल बनाने में काफी हद तक सहायता करता है। आर्थिक स्थिति में सुधार करने से लेकर पारिवारिक समस्या तक सब समाधान इसमें मिल जायेंगे।
ऐसे में आज हम आपको लाल किताब में शामिल कुछ आसान से टोटकों के बारे में बताएंगे जो आपके जीवन को न केवल सरल बनाएंगे, बल्कि गंभीर से गंभीर परिस्थिति को जड़ से खत्म कर देंगे:

लाल किताब के टोटके ( Laal Kitab Ke Totke)

* लाल किताब के अनुसार मानें तो, जो व्यक्ति रोजाना सुबह उठ के स्नान करता है और हनुमान चालीसा का पाठ करता है, उसके जीवन में आने वाले बुरे दिनों में हनुमान जी का साथ मिलता है। साथ ही पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें हैं तो भी रोजाना सोने से पहले हनुमान चालीसा का पाठ करके सोना चाहिए।

Also Read: हाथरस हादसे में बड़ा खुलासा! भोले बाबा के सेवादारों ने भांजी थी लाठियां, फिर हुआ यह सब

* घर में लड़ाई झगड़े का माहौल रहता है और छोटी छोटी बातों में अनबन होती है तो लाल किताब में इसके लिए भी उपाय बताया गया है। हर तरह की नकारात्मक शक्ति से दूर रहने के लिए घर में सुबह या शाम को कपूर जरूर जलाएं। इससे भगवान का आशीर्वाद मिलेगा और नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाएगी।

* सारी मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए सोमवार के दिन को सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। क्योंकि इस दिन भगवान शिव जी के आशीर्वाद के साथ माता पार्वती जी का भी दिन होता है। इन दोनों की विशेष कृपा प्राप्त होती है। सोमवार के दिन सुबह जल्दी स्नान करके मंदिर जाएं शिवलिंग पर जल या दूध चढ़ाएं और भगवान से मन्नत मांगे। इसके बाद भोलेनाथ जी और माता पार्वती का आशीर्वाद लेकर ही मंदिर से बाहर निकलें।

Also Read: Monsoon Update: प्लीज घरों से निकलें संभलकर, यूपी सहित इन 13 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

*घर से कहीं बाहर जा रहे हों तो अपने माथे पर चंदन का तिलक जरूर लगा लें। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के सभी अधूरे कार्य पूरे हो जाते हैं।

* जो व्यक्ति पैसों की कमी से परेशान उन व्यक्तियों को लाल किताब के अनुसार माता लक्ष्मी जी हर शुक्रवार को पूजा विधि विधान से करनी चाहिए। 21 शुक्रवार तक पूजा करने से मां लक्ष्मी जी अपनी कृपा जरूर बरसाती हैं।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Also Read: Weather Forecast: फटेगा बादल और गिरेगी बिजली, इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश बनेगी मुसीबत

 

 

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow