नई दिल्ली: पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं, जिससे बूंदाबांदी भी देखने को मिली। इससे दिल्ली सहित आसपास के इलाकों तापमान काफी गिर गया, जिसके बाद कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है।
लोगों ने अब ठंड से बचने को रजाई निकाल ली है, जहां गर्म कपड़ों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके अलावा बाजारों में भी गर्म कपड़ों की जमकर सेल हो रही है। दूसरी ओर उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्सों में जमकर बर्फबारी हो रही है, जिससे मैदानों में सर्दी का प्रकोप काफी बढ़ गया है।
पूर्वोत्तर राज्यों में तापमान गिरने से सर्दी का सितम जारी है जिससे हर कोई परेशान है। इसके अलावा देश के दक्षिणी हिस्सों में बारिश होने से जगह-जगह पानी भर गया। यहां सड़कों पर जाम जैसे हालात वाहन गए, जिससे फर्राटा भरने वाले वाहन भी रेंगते दिखे।
देश के कई हिस्सों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। इस बीच भारीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में बिजली की चमक और गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
इन हिस्सों में जमकर बरसेंगे बदरा
मौसम विभाग के अनुसार देश के तमाम इलाकों में झमाझम बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्व और पश्चिम मध्य प्रदेश में तेज बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।
इसके अलावा मध्य महाराष्ट्र, मराठावाड़ा, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। आागमी पांच दिन तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और करेल में बिजली चमक और आंधी के साथ बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।
इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सुबह में घने कोहरे जैसी स्थिति बने रहने की संभावना व्यक्त की गई है। यहां बारिश होने से सर्दी काफी बढ़ गई है।
यहां कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
राजधानी दिल्ली में मामूली तौर पर आज हल्का कोहरा छाया रह सकता है। इसके साथ ही इन हिस्सों में मामूली बूंदाबांदी भी होने की उम्मीद जताई है। यहां अधिकतम तापमान 25 तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई गई है।
इससे पहले मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 25 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की तो यहां हल्के बादल छा रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29 और 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।