Weather Alert: आ गई गुड न्यूज, इन राज्यों में आंधी के साथ होगी भारी बारिश, जानें अपडेट

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः उत्तर भारत के लोग भीषण गर्मी से निजात के लिए मानसूनी बारिश का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब जल्द ही इन हिस्सों में लोगों का इंतजार भी खत्म होने जा रहा है, क्योंकि मानसून गति से आगे-अगे भाग रहा है। राजधानी दिल्ली सहिता आसपास के हिस्सों में आग की लपटों ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है, जिससे हर कोई काफी परेशान है। तापमान भई 45 डिग्री से पार दर्ज किया जा रहा है, जिससे जमीन भी आग की भट्टी बन गई है।

दक्षिण भारत के तमाम इलाकों में मानसूनी बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलती दिख रही है। दिल्लीवासियों और आसपास में आज आंधी के साथ फुहारें पड़ सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल जाएगी। इस बीच भारत के तमाम हिस्सों में बादलों की गरज के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

इन इलाकों में होगी तेज बारिश

आईएमडी के अनुसार, पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी भारत में अगले कुछ दिनों तक तेज लू चलने की चेतावनी जारी कर दी है। सिक्किम और पश्चिम बंगाल में बादलों की गरज के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना, केरल और कर्नाटक में ऐसे ही मौसम बने रहने की उम्मीद जताई गई है। आगामी दिनों नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

17 जून तक असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इसके साथ ही दक्षिण मध्य प्रदेश, आंतरिक ओडिशा, पंजाब के तमाम इलाकों में बारिश हो सकती है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में हल्की-हल्की रिमझिम बारिश हो सकती है।

इसके अलावा कोंकण और गोवा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक तेलंगाना में झमाझम बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। दक्षिणी ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज बारिश हो सकती है।

यहां कैसा रहेगा मौसम का हाल

आईएमडी के अनुसार, राजधानी दिल्ली में तापमान 45 डिग्री के आसपास द्रज किया जा सकता है। प्रचंड गर्मी से लोगों का हाल बदहाल कर रखा है। मौसम विभाग ने आज के लिए थोड़ी राहत की खबर जरूर दी है। 14 जून के लिए दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए हल्की बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय इलाकों में पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में लू चेतावनी जारी कर दी है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow