नई दिल्लीः उत्तर से लेकर दक्षिण तक लगातार तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी का स्तर काफी बढ़ता जा रहा है, जिससे हर कोई पसीना-पसीना हो रहा है। गर्मी से हालात इतने बदहाल हो चुके हैं कि घरों से भी छाता लेकर निकलने को मजबूर हैं। बारिश में इस्तेमाल होने वाला छाता अब धूप से बचाने में काम आ रहा है। बिहार और पश्चिम बंगाल में तो आसमान से आग बरस रही है, जिससे लोगों का पसीना टपक रहा है।

हर कोई गर्मी से सराबोर है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में भी बारिश ने लोगों का जीना हराम कर दिया है, जिससे लोग काफी परेशान हैं। दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश भी हो सकती है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में जमकर बारिश होने की चेतावनी दी है। इसके अलावा कई जगह भीषण गर्मी पड़ने की भी संभावना जताई है।

इन हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) के अनुसार, फिलहाल लू देश के कई हिस्सों में आफत बन सकती हैं। गर्म लू के थपेड़ों से लोगों का बाइक जैसे वाहन पर चलना भी मुश्किल हो रहा है। आईएमडी ने बताया कि ऐसे ही हालात कुछ प्रदेशों में 4 से 5 दिन बनी रह सकती है।

उन्होंने कहा कि लू के चलते पश्चिम बंगाल के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी राज्यों में तापमान में सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज करने का अनुमान जताया गया है। इसके साथ ही आर्थिक राजधानी मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में येलो अरल्ट जारी कर दिया गया है।

उम्मीद लग रही है कि गुरुवार तक गर्मी से की संभावााएं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईएमडी मुंबई के निदेश सुनील कांबले ने कहा कि तापमान भले ही 34 से 35 डिग्री सेल्सियस हो सकता है।

यहां हल्की बारिश बनेगी आफत

आईएमडी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आगामी 3 दिन तक तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना बनी हैं। इसके बाद तापमान धीरे-धीरे 1-2 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की उम्मीद जताई गई है। यहां सोमवार को हल्की बारिश की उम्मीद जताई गई है।

ओडिशा के लिए आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, इसके बाद तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जा सकती है। दो दिन बाद ओडिशा में फिर लू चल सकती है, जिससे लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ेंगी। बिहार में भी 5 दिन तक लू का कहर जारी रह सकता है। यहां अलर्ट जारी किया गया है। झारखंड में भी लू की संभावना जताई गई है। केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश आगामी 5 दिनों में तेज गर्मी और उमस का सामना हो सकता है।

पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार...