weather alert

नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम का मिजाज काफी बदल सकता है। बारिश होने के बाद अब कई दिन से इन इलाकों में तापमान काफी बढ़ता जा रहा है, जिससे चिलचिलाती गर्मी लोगों का पसीना निकाल रही है। दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी यूपी में भी तापमान में काफी वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिससे तापमान काफी बढ़ गया है।

दक्षिण भारत के तमाम हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने तापमान काफी नीचे लुढ़क गया है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश से बुरा हाल है। अब कई राज्यों में पर चक्रवाती तूफान मोचा का खतरा भी मंडरा रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने देश तमाम इलाकों में आंधी और गरज के साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।

इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी हिमालयी इलाकों में आगामी तीन दिन बारिश की चेतावनी जारी कर दी है, जिसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाने की संभावना है। साथ ही हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और छह और सात मई को ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी कर दी गई है। पंजाब में 6 मई को ओले गिरने की संभावना जताई गई है।

दक्षिण भारत में केरल, माहे और कर्नाटक में अगले पांच दिन आसान नहीं होने वाले हैं, यहां बिजली की चमक और गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। साथ ही तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइकल में छह से 8 मई के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। पश्चिमी भारत में गुजरात, कोंकण और गोवा में भी बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसके साथ ही देश के किसी भी हिस्से में बड़े बदलाव ककी उम्मीद नहीं है।

यहां बारिश से तापमान में तगड़ी गिरावट

देश की राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से भी चार डिग्री कम रहा है। इक ेसाथ ही पूर्वी, मध्य और दक्षिण दिल्ली में बारिश देखने को मिली, जिससे तापमान काफी नीचे चला गया। दिल्ली एनसीआर में भी यह हाल रहा, जहां तापमान काफी नीचे लुढ़क गया।

As a contributing author for TimesBull, I bring a wealth of expertise and passion to every piece I write. With a background in journalism and a keen interest in a diverse array of subjects, I strive to...