Weather Alert: छतरी रखें तैयार, बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, इन इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश

Avatar photo

By

Vipin Kumar

Weather Alert: भारत के अधिकतर इलाकों में इन दिनों मौसम का मिजाज काफी रंग बदल सकता है, जिससे कहीं बारिश तो कहीं गर्मी का सितम देखने को मिलेगा। भारत के उत्तरी राज्यों के पहाड़ी हिस्सों की बात करें तो अभी भी बर्फबारी का दौर देखने को मिल रहा है, जिससे हर कोई परेशान होता दिख रहा है। हालात इतने बदतर हैं कि तापमान गिरने से सर्दी अभी भी झेलनी पड़ रही है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल और बिहार के हिस्सों में गर्म लू के थपेड़ों ने जिंदगी की रफ्तार थामकर रख दी है, जिससे हर कोई परेशान है।

इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व आसपास के हिस्सों में तापमान बढ़ने से गर्मी का स्तर बढ़ता जा रहा है, जिससे हर कोई काफी परेशान है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

Also Read: हाथरस हादसे में बड़ा खुलासा! भोले बाबा के सेवादारों ने भांजी थी लाठियां, फिर हुआ यह सब

इन हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) के मुताबिक, देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने के आसार जताए गए हैं। आईएमडी की मानें तो कर्नाटक, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में लू चलने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की चेतावनी जारी कर दी है।

दिल्ली में 4 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद जताई गई है। 5 अप्रैल को मौसम विभाग ने दिल्ली में हल्की बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। इसके साथ ही दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।

Also Read: Monsoon Update: प्लीज घरों से निकलें संभलकर, यूपी सहित इन 13 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। आगामी 24 घंटे में पश्चिमी हिमालय हिस्सों में अगले 3 से 4 दिनों तक छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां जारी रहने की उम्मीद जताई गई है। अगले 4 से 5 दिनों तक पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।

यहां होगी जमकर बारिश

मौसम विभाग की मानें तो केरल और दक्षिणी तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति बनी रह सकती है। इसके अलावा ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में मौसम काफी गर्मी हो सकता है। वहीं, यूपी कन्नौज में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने की उम्मीद जताई गई है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

Also Read: Weather Forecast: फटेगा बादल और गिरेगी बिजली, इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश बनेगी मुसीबत

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow