Weather Alert: रॉकेट की तरह भाग रहा मानसून, गर्मी से मिलेगी राहत, इन राज्यों में तबाही मचाएगी बारिश

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भीषण गर्मी ने हर किसी का दम निकालकर रख दिया है, जिससे हर कोई काफी परेशान है। गर्मी से लोगों में तरबतर हो रहे हैं। भारत के अधिकतर इलाकों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा रहा है। कुछ हिस्सों ते ऐसे हैं जहां 52 डिग्री को भी तपामान पार कर गया है।

उत्तर भारत के कुछ इलाकों में देर रात तेज हवा चलने से गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन फिर स्थिति जस की तस बन गई। जनमानस के लिए राहत की बात यह है कि मानसून केरल में दस्तक दे चुका है, जिससे कई जगह बारिश हो रही है। अब जल्द ही मानसून तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद है, जहां लोगों को भयंकर बारिश गर्मी से निजात दिलाएगी। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश कई इलाकों में तेज बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

इन हिस्सों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर असम और इसके आसपास के इलाकों में एक चक्रवात का अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं, बंगाल की खाड़ी से पूर्वोत्तर राज्यों की ओर तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। आगामी सप्ताह अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में बिजली की चमक और गरज के साथ झमाझम बारिश होने की उम्मीद जताई है।

इसके साथ ही मिजोरम और त्रिपुरा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा) के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। कई जगह भयंकर बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में पूरे हफ्ते जगह-जगह बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं, यूपी की राजधानी लखनऊ और करीब के हिस्सों में तेज बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। फैजाबाद के आसपास हिस्सों में भी बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।

यहां गर्मी तोड़ेगी रिकॉर्ड

आईएमडी के अनुसार, अधिकतर पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने की उम्मीद है। इसके साथ ही पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा के कुछ हिस्सों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, विदर्भ के कई इलाकों में तापमान 42 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की चेतावनी जारी कर दी है।

बिहार, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भी ऐसा ही हो सकता है। महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में भी गर्मी का प्रकोप रह सकता है। बता दें कि उत्तर पश्चिम भारत के कई इलाकों और मध्य व पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने का अनुमान है।

अगले सप्ताह के शुरुआती दिनों में उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है, उसके बाद तापमान में गिरावट हो सकती है। पूर्वी भारत में अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है, लेकिन उसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow