WEATHER ALERT: दिल्ली में जल्द दस्तक देगा मानसून, इन राज्यों में बादलों की गरज के साथ तेज बारिश की चेतावनी

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः भीषण गर्मी ने इन दिनों हर किसी के सामने मुसीबत पैदा कर दी है, जिससे लोगों का घरों से निकलना भी दुश्वार हो गया है। देश की राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना ही हराम कर दिया है। यहां तापमान 45 डिग्री से भी पार दर्ज किया जा रहा है। अभी और भी तापमान बढ़ने की उम्मीद है, जिससे हर कोई परेशान है।

दक्षिण भारत के ज्यादातर हिस्सों में मानसूनी बारिश ने जिंदगी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है, जो हर किसी के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्सों में भी गर्मी ने आफत खड़ी कर दी है, जहां चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों ने परेशानी में डाल दिया है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में बादलों की गरज के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

इन हिस्सों में बारिश बनेगी आफत

मौसम विभाग के अनुसार, भारत के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। आईएमडी के अनुसार, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी ओडिशा, असम और तेलंगाना के कई इलाकों में तेज बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। इसके साथ ही लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत, कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।

इसके अलावा मराठवाड़ा और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश, ओडिशा, दक्षिणी गुजरात के कुछ इलाकों में तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, उत्तरी छत्तीसगढ़, रायलसीमा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, राजधानी दिल्ली में 27 से 28 जून तक आने की संभावना जताई गई है।

यहां कैसा रहेगा मौसम का हाल

आईएमडी के अनुसार, राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, झारखंड और पंजाब में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा जम्मू, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार में भी भीषण गर्मी पड़ने की उम्मीद जताई गई है।

आगामी पांच दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है। मेरठ, आगरा, मथुरा और बरेली जैसे शहरों में भी गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल सकता है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow