Weather Alert: मानसून जल्द दिलाएगा गर्मी से राहत, 5 दिन इन राज्यों में तबाही मचाने वाली बारिश की चेतावनी

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः उत्तर भारत को भीषण गर्मी ने रुलाकर रख दिया है, जिससे हर कोई काफी मुसीबत में है। गर्मी से जमीन भी आग की भट्टी बना हुआ है, जिससे तापमान भी 45 डिग्री को पार कर गया है। कई शहरों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है। दक्षिण भारत में अब मानसूनी बारिश आफत बनती जा रहा है, जिससे केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र के तमाम हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिल रही है।

इससे लोगों को भीषण गर्मी से भी निजात मिल रही है। इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों में भी भीषण गर्मी के बीच मानसूनी बारिश ने दस्तक दे दी है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल रही है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

Also Read: Rajasthan PTET Result 2024: पीटीईटी रिजल्ट डायरेक्ट लिंक से यूं करें चेक, जानिए आसान तरीका

इन हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विबाग के अनुसार, देश के तमाम हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी कर दी है। आईएमडी के अनुसार, दक्षिण भारत के राज्य भी गर्मी से जूझने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, झारखंड और दिल्ली में भारी गर्मी पड़ने की उम्मीद जताई है। पंजाब और उत्तरी राजस्थान में कई स्थानों पर तापमान 45 से 47 डिग्री तक रिकॉर्ड किया किए जाने की संभावना है।

यूपी का प्रयागराज (इलाहाबाद) 46.9 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म शहर रहने की उम्मीद है। यूपी के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में दर्ज किया जा सकता है। पश्चिम उत्तर प्रदेश, दक्षिण बिहार के अलग-अलग हिस्सों में पारा 46 से 49 तक रहने के आसार जताए गए हैं।

Also Read: Monsoon Alert: कड़केगी खूब बिजली, अब गरजेंगे जोर – जोर से मेघ, 20 राज्यों में झमाझम बारिश की भविष्वाणी

यहां होगी बादलों की गरज के साथ भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, IMD ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून भी आगे बढ़ने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही आगामी 4-5 दिनों के अंदर महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी की खाड़ी में बादलों की गरज के साथ भारी बारिश हो स कती है। वहीं, गंगीय पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ क्षेत्रों की तरफ बढ़ने के आसार जताए गए हैं।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App
Follow