Weather Alert: प्रचंड गर्मी से बिलबिलाए लोग, बादल डालेंगे डेरा, यूपी सहित इन राज्यों में होगी भारी बारिश

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः देश के अधिकतर इलाकों में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना ही हराम कर दिया है, जिससे हर किसी का पसीना निकल रहा है। कई शहरों और कस्बों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है, जिससे धूप की लपटों ने बाहर निकलना भी दुश्वार कर रखा है। इस बीच देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज जल्द ही करवट बदलने जा रहा है, जहां आंधी और बादलों की गरज के साथ बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट के बाद लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी। दूसरी तरफ राहत की बात यह है मानसून भी केरल के रास्ते आगे बढ़ रहा है, जो झमाझम बरस रहा है। इस बीच आईएमडी ने कई हिस्सों में तेज बारिस होने की चेतावनी जारी कर दी है।

Also Read: हाथरस हादसे में बड़ा खुलासा! भोले बाबा के सेवादारों ने भांजी थी लाठियां, फिर हुआ यह सब

बढ़ते तापमान ने निकाला हर किसी का पसीना

आईएमडी के अनुसार, बढ़ते तापमान से जिंदगी पसीने से तरबतर है, जिससे हर कोई परेशान है। मौसम की बेरुखी इस कदर है कि कई शहरों में तापमान 47 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। शुक्रवार का दिन सबसे गर्म रहा। राजधानी लखनऊ में तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। यह सामान्य से 5.6 डिग्री ज्यादा रहा।

इस बीच पूरे शहर में लगातार बिजली कटौती की वजह से परेशान लोगोंका बवाल जारी है। वहीं, रेगिस्तानी हिस्सों में पछुआ हवा लगातार चलने से तापमान बढ़ रहा है। मौसम विभाग की मानें दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश में 25 जून को एंट्री कर सकता है। इटावा, हरदोई, बरेली, बदायूं और आसपास के इलाकों में बारिश का दौर देखने को मिलेगा। यहां बरिश होने के बाद गर्मी से राहत मिल सकती है। दिल्ली-एनसीआर, नोएडा, गाजियाबाद के इलाके में 30 जून के आसपास बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Also Read: Monsoon Update: प्लीज घरों से निकलें संभलकर, यूपी सहित इन 13 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

इन हिस्सों में जमकर बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसके चलते कई जगह बारिश देखने को मिलेगी। आईएमडी ने केरल के कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश होने की उम्मीद जताई है। प्रदेश के कई हिस्‍सों में लगातार बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। वहीं, कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मूसलाधार बारिश हो सकती है। यहां तापमान 32 और न्‍यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। चेन्नई में बादल छाए रहने की आशंका बनी हुई है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow