Weather Alert: प्रचंड गर्मी से मिलेगी राहत, IMD ने इन इलाकों में दी आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के तमाम इलाकों में तापमान बढ़ने से भीषण गर्मी का दौर जारी है, जिससे लोगों का पसीना निकल रहा है। गर्मी से हालात इतने बदतर हैं कि लोग धूप से बचने को भी छाते का इस्तेमाल कर रहे हैं। अधिकतर हिस्सों में तापमान भी 43 से 45 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है, जिससे हर कोई परेशान है।

उधर मानसून रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है, जिससे झमाझम बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। पश्चिमी और उत्तराखंड में सुबह से बादलों क आवाजाही देखन को मिल रही है, जहां तेज हवा भी चल रही है। दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में बारिश होने से तापमान काफी नीचे गिर गया। पूर्वोत्तर राज्य में भी की जगह बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत की सांस मिली। इस बीच मौसम विभाग ने देश के कई इलाकों में धूलभरी आंधी के साथ बारिस होने की चेतावनी जारी कर दी है।

यहां कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में गर्म लू के थपेड़े चलने की संभावना जताई गई है। यूपी, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। आज यानी 5 जून से 7 जून तक दिल्ली में गरज-चमक और आंधी के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है।

इससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड के कई इलाकों में धूलभरी आंधी चलने की उम्मीद जताई गई है। यहां सुबह से बादल भी छाए हुए हैं।

इन हिस्सों में बारिश की चेतावनी

आईएमडी के मुताबिक, आज पूर्वोत्तर भारत, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में बिजली की चमक और गरज के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। इसके साथ ही सिक्किम, असम और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में हल्की से तेज बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, ओडिशा के कुछ इलाकों में बादलों की गरज के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़, दक्षिण मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पंजाब, हरियाणा के कई इलाकों में बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow