नई दिल्लीः भारत के अधिकतर इलाकों में इन दिनों गर्मी से बिलबिला रहा है, जिसके चलते तापमान भी 45 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। बात चाहें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हो या फिर फिर पंजाब और हरियाणा की, हर जगह भीषण गर्मी ने जनमानस को रुला दिया है। हालात इतने बदतर हैं कि लोगों का घरों से निकलना भी दूभर लग रहा है, जो हर किसी को परेशान करने वाला है।

दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान पनप रहा है, जिससे कई इलाकों में 60 से 70 किमी घंटा हवा चलने के साथ बारिश भी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा हिमालयन इलाकों में भी अब सू्र्य की चमक बढ़ने से लोगों को ठंड से राहत मिली है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान के साथ झमाझम बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।

इन हिस्सों में चक्रवाती तूफान बनेगा आफत

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में दबाव के क्षेत्र से आज चक्रवाती तूफान आने की उम्मीद जताई गई है। तूफान की वजह से पूर्वी तट के इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने से बादलों की गरज के साथ भारी बारिस की उम्मीद जताई गई है। मछुआरों और तटवर्ती हिस्सों में रहने वाले लोगों के लिए पहले ही चेतावनी जारी हो चुकी है।

दक्षिण भारत के कई प्रदेशों में बारिश होने के कयास लगाए गए हैं। राजस्थान के फलोदी के अलावा अन्‍य हिस्‍से भी भी चिलचिलाती धूप ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। मध्‍य प्रदेश के राजगढ़ में 46.3 तो उत्‍तर प्रदेश के उरई में तापमान 43.8 डिग्री तक दर्ज किया गया। हरियाणा के सिरसा में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

वहीं, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में बदलने की उम्मीद है। पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों से तकरीबन 650 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 26 मई की आधी रात के बाद यह तूफान पड़ोसी देश बांग्‍लादेश और पश्चिम बंगाल की करवट से होकर गुजरेगा। पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटवर्ती इलाकों में तेज बारिश होने की चेतावनी दी गई है।

दक्षिण भारत में बारिश बनेगी मुसीबत

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण भारत के अधिकांश प्रदेशों में बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। बेंगलुरु में शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

तमिलनाडु की राजधानी चेन्‍नई में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रहने के कयास लगाए गए हैं। तमिलनाडु की राजधानी चेन्‍नई में आज बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। केरल में शनिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार...