Weather Alert: मुंबई में आंधी-तूफान का बवंडर, 4 लोगों की मौत, कई उड़ानें डायवर्ट, जानें अपडेट

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नइ दिल्लीः राष्ट्रीय आर्थिक राजधानी मुंबई में मौसम का मिजाज अचानक खराब हो गया, जिसके चलते कहीं धूलभरी आंधी तो कहीं बारिश देखने को मिली। बारिश होने से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। खराब मौसम का चलते कई फ्लाइट्स को डायरवर्ट कर दिया गया।

मौसम विभाग ने पहले ही मुंबई में आंधी-तूफान के साथ बारिश कीक चेतावनी जारी कर दी थी। आंधी-तूफान की वजह से होंर्डिंग के नीचे दबने से 4 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी, जबकि 59 घायल हुए। दबे लोगों को बचाने को लिए फायर ब्रिगेड की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे ने पहुंचकर हालात का जायजा लिया। सीएम ने अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश भी दिए।

Also Read: Weather Forecast: फटेगा बादल और गिरेगी बिजली, इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश बनेगी मुसीबत

जायजा लेने पहुंचे सीएम एकनाथ शिंदे

मुंबई के इलाकों में तूफान-आंधी और बारिश होने से लोगों को बड़ा नुकसान हुए। नुकसान का जायजा लेने के लिए महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे मौके पर पहुंचे, जहां लोगों से मुलाकात की। कई फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट जानकारी के अनुसार

अचानक बदले मौसम के इस मिजाज के चलते 15 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। अब इन सभी फ्लाइट्स को वापस मुंबई लाने का काम किया जा रहा है। मुंबई एयरपोर्ट पर फंसी कई फ्लाइट्स अब उड़ान भरती दिख रही हैं।

Also Read: 2 July 2024 Rashifal: मिथुन, मीन समेत इन राशियों पर आज बरसेगी लक्ष्मी जी की कृपा, पढ़ें कैसा रहेगा आज का दिन!

अभी कई फ्लाइट देरी से चल रही हैं, पर विजिबिलिटी सामान्य है। साढ़े चार और करीब 6 बजे बरकत अली नाका, वेयर हाउस के सामने श्रीजी टावर के पास मेटल-स्टील पार्किंग गिरने की जानकारी साझा हुई। ये स्टील-मेटल पार्किंग सड़क के किनारे खड़ी 10 गाड़ियों पर गिरी। इसमें एक व्यक्ति के गाड़ी के अंदर फंस गया। बीएससी और एमएफबी की टीम व्यक्ति को बाहर निकालने के लिए राहत बचाव कार्य में जुटी है।

पूर्व सिंह भी प्रभावित लोगों से करेंगे मुलाकात

आंधी-तूफान और भयंकर भारी बारिश से प्रभावित लोगों के प्रति पूर्व सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने दुख जताया। देवेद्र फडणवीस आंधी-तूफान से घाटकोपर में होर्डिंग गिरने की घटना पर दुख जताते हुए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लोकसभा चुनाव प्रचार और मुलुंड इलाके में होने वाली सार्वजनिक बैठक रद्द करने का फैसला लिया गया। चुनाव सभा भी मौसम खराब होने से आज प्रभावित हुई।

Also Read: Money Plant Vastu: घर के इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट, बदल जाएगा पूरा भाग्य !

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow