WEATHER FORECAST: 3 दिन होंगे आफत भरे, इन इलाकों में बारिश के साथ गिरेंगे ओले, जानें अपडेट

Vipin Kumar
Weather Update
Weather Update

WEATHER FORECAST: देश के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली एनसीआर सहित आसपास की चगह लोगों ने छतरी का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं घरों में कूलर, पंखा और एसी का इस्तेमाल भी काफी बढ़ गया।

- Advertisement -

पर्वतीय इलाकों में अभी बर्फबारी देकने को मिल रही है, जिससे हर कोई परेशान है। पहाड़ी हिस्सों में अभी भी तापमान सामान्य से काफी नीचे चल रहा है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में सूर्य की चमक बढ़ने से लोग काफी परेशान हैं। दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया।

पूर्वोत्तर राज्यों में भी तापमान का स्तर काफी बढ़ता जा रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में बादलों की गरज के साथ तेज बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

- Advertisement -

गिरेगी बिजली और बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई इलाकों में बादलों की गरज के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि का दौर भी देखने को मिल सकता है। गुवाहाटी में आईएमडी के स्थानीय मौसम केंद्र में असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।

यहां बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरने की भी उम्मीद जताई है। भारी से बहुत भारी बारिश होने और 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं बहने की संभावना है। उत्तराखंड और पूर्वी मध्य प्रदेश में ओले गिरने की संभावना है, जिससे किसानों को भारी क्षति हो सकती है।

- Advertisement -

पूर्वी एमपी, महाराष्ट्र में भी ऐसी ही यही हालात बने रहने की उम्मीद है। अरुणाचल प्रदेश में 1से 4 अप्रैल तक बिजली की चमक और गरज के साथ बारिश हो सकती है। यहां कुछ जगहों पर बहुत अधिक बारिश की संभावना है। असम, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में 1 अप्रैल को भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

इन इलाकों में भी खराब रहेगा मौसम

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में भी मौसम का मिजाज करवट बदस सकता है। इन हिस्सों में तेज हवा चलने की चलने की संभावना जताई गई है। आईएमडी के अनुसार2 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर में आंशिक बादल छाए रहने की उम्मीद जताई गई है।

इसके साथ ही यहां तेज हवा चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30-40 किमी प्रतिघंटा चल सकती है। 2 अप्रैल को भी आंशिक तौर पर दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद 6 अप्रैल को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

- Advertisement -

Latest News

Share This Article